जानिए जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर क्या बोले उनके ऑन स्क्रीन पिता आमिर खान?
मुंबई। पिछले दिनों कश्मीरी गर्ल और 'दगंल' गर्ल जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने वाले फैसले ने लोगों को चौंका दिया था, बॉलीवुड से लेकर पॉलीटिकल सेलिब्रिटीज तक ने जायरा के फैसले पर कमेंट्स किए थे, कोई उनके फैसले के पक्ष में था तो किसी को जायरा का ये फैसला नागवार गुजरा और उन्होंने उनकी आलोचना भी की, जायरा को लेकर अब उनके ऑनस्क्रीन पिता आमिर खान का रिएक्शन सामने आया है।

जायरा के बारे में आमिर खान ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया
सोमवार शाम को आमिर खान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे, इस दौरान जब उनसे जायरा वसीम से जुड़ा सवाल पूछा तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया क्योंकि उनका कुछ भी कहना जायरा के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है इसलिए आमिर ने कहा कि वो इस पर कुछ नहीं कहेंगे। इस बात का जिक्र फोटो जर्नलिस्ट वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया है।

'सीक्रेट सुपरस्टार' की अभिनेत्री जायरा वसीम
गौरतलब है कि 'सीक्रेट सुपरस्टार' की अभिनेत्री जायरा वसीम ने अचानक बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान करके चौंका दिया था, जायरा ने एक पोस्ट के जरिए एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया था, उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि उन्हें लगता है कि वो एक्टिंग के कारण अल्लाह से दूर हो रही हैं, जायरा ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक लंबा सा स्टेटमेंट शेयर कर अपने दिल की बात साझा की थी। जायरा ने लिखा था कि 5 साल पहले मैंने बॉलीवुड में आने का फैसला लिया था और उसके बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई, ये जर्नी मेरे लिए आसान नहीं रही है , मैं लगातार 5 सालों से लड़ रही हूं लेकिन अब हिम्मत नहीं है इसलिए मैं बॉलीवुड से अपना नाता हमेशा के लिए तोड़ रही हूं।
फिल्म इंड्स्ट्री के कारण इस्लाम से दूर हो रही हूं: जायरा
जायरा ने साफ शब्दों में लिखा था कि फिल्म इंड्स्ट्री से जुड़ने पर वो अपने धर्म इस्लाम से दूर होती जा रही हैं लेकिन वो बीते कुछ समय से खुद को समझाने की कोशिश कर रही थीं कि वो जो कर रही हैं वो सब सही है लेकिन उन्हें आखिरकार समझ आ गया है कि अपने धर्म इस्लाम की बताई हुई राह पर चलने में वो एक बार नहीं बल्कि 100 बार असफल रहीं हैं, नई लाइफस्टाइल में वो फिट नहीं हो पा रही हैं इसी वजह से वो अब थक गई हैं और उन्होंने सिनेमा को छोड़ने का फैसला कर लिया है।

गीता फोगाट के बचपन का रोल निभाया
आपको बता दें कि आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में गीता फोगाट की बचपन की भूमिका निभाने वाली जायरा का कश्मीर की वादियों से निकलकर फिल्मी कैनवस तक पहुंचना आसान नहीं था। उन्हें फिल्मों में काम करने से उनके माता-पिता ने काफी रोका था क्योंकि उन्हें आज भी लगता था कि फिल्मों में काम करना अच्छी बात नहीं है। फिल्म 'दंगल' में आमिर खान ने जायरा के पिता का रोल निभाया था, जबकि सीक्रेट सुपरस्टार में आमिर फिल्म में जायरा के मेंटर के रोल में थे।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications