ब्वॉयफ्रेंड के साथ डांस करती दिखीं आमिर की बेटी इरा खान, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। फिल्मों से दूरी बनाए रखने के बावजूद वे चर्चाओं में बनी रहती हैं। उनकी फोटो और वीडियो दोनों ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं। इन दिनों भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक शानदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ने एक दोस्त के साथ कपल डांस करती दिख रही हैं। ये बेहद ही रोमांटिक डांस है।

दोस्त संग काफी क्यूट दिख रहीं इरा

दोस्त संग काफी क्यूट दिख रहीं इरा

इरा अपने खास दोस्त मिशाल कृपलान के साथ डांस कर रही हैं। इरा ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- मैं बस तुम्हारे साथ डांस करना चाहती हूं। बता दें कि इरा ने कुछ दिन पहले खुज सोशल मीडिया पर ये बताया था कि वे मिशाल कृपलान को डेट कर रही हैं। इरा ने यैलो टॉप ग्रीन स्कर्ट पहनी हुई है और बेहद सिंपल से लुक में हैं।

'आस्क मी क्वेश्चन' के जरिए किया था ये खुलासा

इरा और मिशाल को अकसर साथ में देखा जाता है और वे उनके साथ की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी क्वेश्चन' के ऑप्शन के जरिए पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने मिशाल के साथ रिश्ते की बात को कबूल किया था। दोनों वीडियो में साथ में बेहद क्यूट लग रहे हैं और इस बीच उनके एक अन्य दोस्त उन्हें परेशान करते दिख रहे हैं।

फिल्ममेकिंग में है इरा की दिलचस्पी

फिल्ममेकिंग में है इरा की दिलचस्पी

इरा के करियर की बात की जाए तो आमिर खान के एक शो के दौरान उन्होंने बताया था कि इरा को फिल्ममेकिंग और बेटे जुनैद को एक्टिंह में दिलचस्पी है। वहीं आमिर के करियर की बात करें तो वे अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दें कि ये फिल्म 1994 में टॉम हैंक स्टारर फिल्म द फॉरेस्ट गंप की रीमेक है।

यह भी पढ़ें- आमिर खान की बेटी इरा ने खोला राज, बताया- 'किसके साथ रिलेशनशिप में हूं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+