आमिर खान की बेटी इरा ने खोला राज, बताया- 'किसके साथ रिलेशनशिप में हूं'

आमिर खान की बेटी इरा खान ने एक बड़ा राज खोलते हुए बताया है कि वो किसके साथ रिलेशनशिप में हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर रहने वाली अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान ने पहली बार स्वीकार किया है कि वो रिलेशनशिप में हैं। इरा खान ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कन्फर्म किया कि वो संगीतकार मिशाल कृपलानी को डेट कर रही हैं। गौरतलब है कि इन दोनों की डेटिंग की खबरें काफी समय से सोशल मीडिया पर चल रही थीं, लेकिन इरा ने पहली बार अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में इस खबर की पुष्टि की है। इरा खान अक्सर सोशल मीडिया पर मिशाल कृपलानी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, लेकिन उन्होंने कभी अपनी रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा।

फैन के सवाल के जवाब में शेयर की फोटो

फैन के सवाल के जवाब में शेयर की फोटो

इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything (मुझसे कुछ भी पूछो) सेशन के दौरान, इरा खान से उनके एक फैन ने पूछा कि क्या वो किसी रिलेशनशिप में हैं? इस सवाल के जवाब में इरा ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो मिशाल को गले लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। इरा ने अपनी इस तस्वीर में मिशाल को टैग भी किया। ऐसा पहली बार नहीं है जब इरा ने मिशाल के साथ कोई तस्वीर पोस्ट की है। दोनों अक्सर ही एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हैं। इससे पहले हाल ही में इरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें मिशाल गाना गा रहे थे। इरा ने इस पोस्ट में लिखा, 'मैं हर दो हफ्ते में आपके गाने का वीडियो देखती हूं और इससे मेरा दिन बन जाता है।'

दोनों अक्सर शेयर करते हैं रोमांटिक तस्वीरें

दोनों अक्सर शेयर करते हैं रोमांटिक तस्वीरें

इसी तरह मिशाल कृपलानी भी इरा के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इरा के जन्मदिन पर मिशाल ने इस तरह से उन्हें विश किया था कि कई लोगों के दिल मचल गए थे। मिशाल ने लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे बेब। तुम सिंपल हो। तुम एक जन्मदिन पोस्ट से भी खुश हो जाती हो। अपने जन्मदिन पर मैं तुम्हारे साथ नेटफ्लिक्स देखना चाहता हूं... बस करीब 140 मिलियन घंटे...।' आपको बता दें कि इरा खान, आमिर खान और रीना दत्ता की छोटी बेटी हैं और वे अक्सर आमिर के साथ दिखाई देती हैं। इससे पहले, कॉफी विद करण में आमिर ने खुलासा किया था कि उनके बच्चे जुनैद और इरा फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं। आमिर खान ने बताया कि उनका बेटा जुनैट एक्टर बनना चाहता है, जबकि इरा की पसंद फिल्में बनाने में है।

'फिर मैं सपोर्ट नहीं करूंगा...'

'फिर मैं सपोर्ट नहीं करूंगा...'

आमिर खान ने कॉफी विद करण में बताया, 'जब जुनैद ने कहा कि वो एक एक्टर बनना चाहता है और इसके लिए ट्रेनिंग लेना चाहता है तो सबसे सबसे पहली बात जो मैंने उससे कही कि देखो, तुम्हें अपने दिल की बात सुननी चाहिए और अपने जीवन में वही करना चाहिए जो तुम करना चाहते हो। लेकिन... एक अभिनेता के तौर पर जब आपके लिए अपना पहला कदम उठाने का मौका आता है और अगर मुझे लगता है कि आप उस भूमिका में बहुत अच्छे नहीं हैं तो मैं आपके मुंह पर ही कहूंगा कि आपको सपोर्ट करने के लिए मैं कुछ नहीं करूंगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह फिल्म और दर्शकों, दोनों के लिए ठीक नहीं होगा। अगर आपके अंदर टैलेंट है तो आपको बहुत मौके मिलेंगे। वो मौका चाहे मुझसे मिले, या किसी और से मिले। इरा के मामले में भी मैं यही बात कहूंगा। मुझे पूरी तरह से नहीं पता कि उसके मन में क्या है लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि उसे सिनेमा और फिल्म निर्माण की दुनिया पसंद है। तो शायद यही वह जगह है जहां वो जाना चाहेगी, बाकी मुझे नहीं पता।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+