जिम में हुई ऐसी दिक्कत कि अचानक रोने लगीं आमिर खान की बेटी, अब Birthday पर लिया ये चैलेंज

मुंबई, मई 8: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान ने भले ही फिल्मों में एंट्री ना की हो, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। शनिवार को आइरा ने अपना 23वां जन्मदिन मनाया, हालांकि लॉकडाउन की वजह से इस बार वो दोस्तों के साथ पार्टी नहीं कर पाईं। इसके अलावा उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें उन्होंने अपने जिम का किस्सा शेयर किया है।

फैट होने से है दिक्कत?

फैट होने से है दिक्कत?

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में आइरा ने कहा कि मैं नहीं जानती कि मुझे ये किस तरह से शुरू करना और मैं कुछ महसूस भी नहीं कर रही हूं। बस मैं करूंगी और इसके साथ चलती रहूंगी। मैं खुद को फैट महसूस कर रही थी और मैं इस शब्द का इस्तेमाल कर रही हूं, क्योंकि लोग इसके बारे में बोलते हुए सोचते नहीं हैं। वो बस इस शब्द (मोटी) को कह देते हैं। मेरे फैट शब्द को कहने का यहां वो मतलब नहीं है।

चार साल से नहीं की एक्सरसाइज

चार साल से नहीं की एक्सरसाइज

आइरा ने आगे कहा कि मैं खुद को हैवी महसूस करती हूं। एक बात साफ है कि मेरा वजन बढ़ा है, क्योंकि मैंने चार सालों से कोई एक्सरसाइज नहीं की। ये वक्त उससे ज्यादा भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि वो कभी-कभी करती भी हैं, लेकिन महीने भर बाद ही वो रुक जाती हैं। ये उनके साथ कई बार हो चुका है। उन्होंने 19 साल की उम्र में जिम करने का एक किस्सा भी शेयर किया।

जन्मदिन पर लिया चैलेंज

जन्मदिन पर लिया चैलेंज

आइरा के मुताबिक जब वो 19 साल की थीं, तो उनको स्लिप डिस्क की समस्या हुई थी। वो जिम में रोने लगती थीं। इसकी वजह उनका मोटापा नहीं था, वो हिल भी नहीं पाती थीं। उस दौरान वो ट्रेनर के कहने पर रेलिंग पकड़ लिया करती थीं, फिर कार्ड-व्हील का आकार ले लेती थीं। कई बार तो ऐसा होता था कि वो बेड से जमीन पर भी नहीं खड़ी हो पाती थीं। आइरा के मुताबिक वो सोचती हैं कि वो फास्ट फूड खाएंगी और फिर एक्सरसाइज के जरिए उसे निकाल देंगी, लेकिन अब ऐसा और नहीं करेंगी। उनके मुताबिक उनके भारी वजन ने उनकी फीलिंग्स को चोट पहुंचाई है। ऐसे में उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर एक महीने का फिटनेस चैलेंज लिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+