आमिर खान और किरण राव ने शादी के 15 साल बाद लिया तलाक, कहा- 'अंत नहीं, नई शुरुआत है...'

आमिर खान और किरण राव ने शादी के 15 साल बाद लिया तलाक, कहा- 'अंत नहीं, नई शुरुआत है...'

मुंबई, 03 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी व फिल्म निर्माता किरण राव ने तलाक ले लिया है। आमिर खान और किरण राव की शादी 15 साल चली। आमिर और किरण ने एक साथ 15 साल रहने के बाद तलाने लेने का फैसला किया है। शनिवार (03 जुलाई) को दोनों ने इस बात की घोषणा की है। आमिर और किरण ने 2005 में शादी की थी। आमिर खान और किरण राव ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि तलाक ले चुके हैं। कपल ने कहा है कि वह अपने बेटे आजाद राव खान को सह-अभिभावक के तौर पर पालेंगे। साथ ही पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं में प्रोफेशनल साझेदारी जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि तलाक लेने का फैसला करना उनके लिए भावुक करने वाला था। आमिर खान की ये दूसरी शादी है, जो टूटी है। आमिर खान ने इससे पहले अपनी पहली पत्नी रीना दत्त को तलाक दिया था। दोनों की शादी 16 साल चली थी।

Recommended Video

    Aamir Khan Kiran Rao Divorce: जानिए कौन हैं Kiran Rao, दादा थे किंग, बहन Actress । वनइंडिया हिंदी
    15 साल का रिश्ता खूबसूरत था, अब नई शुरुआत करेंगे-आमिर खान- किरण राव

    15 साल का रिश्ता खूबसूरत था, अब नई शुरुआत करेंगे-आमिर खान- किरण राव

    फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने आमिर खान और किरणल राव का जॉइंट स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस बयान के शुरुआत में आमिर और किरण ने लिखा है, ''इन 15 सालों का रिश्ता खूबसूरत था, हमने इन 15 सालों में एक साथ जीवनभर के अनुभव, आनंद और हंसी बांटी है। हमारे रिश्ते में केवल विश्वास, सम्मान और प्यार है और बीते सालों में ऐसे ही बढ़ा। लेकिन अब हम अपने जीवन में नई शुरुआत चाहते हैं, अब पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि एक एक माता-पिता और परिवार के रूप में अपनी जिंदगी आगे बढ़ाना चाहते हैं।''

    आमिर और किरण ने आपसी सहमित से लिया तलाक

    आमिर और किरण ने आपसी सहमित से लिया तलाक

    अपने जॉइंट स्टेटमेंट में आमिर और किरण ने कहा है कि वह कुछ समय पहले ही अलग हो गए थे। अलग रहने के बावजूद दोनों एक पैरेंट्स के तौर पर अपने बेटे आजाद राव खान को पालन-पोषण करेंगे। उन्होंने कहा, ''हमने कुछ समय पहले आपसी सहमित से तलाक लिया है और सुनियोजित तरीके से अलग रहना शुरू कर दिया। अब इसे हम औपचारिक रूप से आप सभी को बताने में सहज महसूस कर रहे हैं। अलग-अलग रहने के बावजूद हम एक परिवार की तरह हैं। हम अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित माता-पिता हैं। जिसका पालन-पोषण हम मिलकर करेंगे।''

    प्रोफेशनली आमिर-किरण एक साथ

    प्रोफेशनली आमिर-किरण एक साथ

    जॉइंट स्टेटमेंट में आमिर और किरण ने कहा है, '' हमने तलाक लिया है लेकिन फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य प्रोजेक्ट्स पर हम एक पार्टनरशिप में काम करेंगे। हम अपने काम को लेकर काफी इमोशनल हैं। हमारे रिश्ते को मजबूत बनाने और हमारा सपोर्ट करने के लिए हमारे परिवार वालों और दोस्तों का बहुत-बहुत धन्यवाद। उनके साथ की वजह से ये फैसले लेने में हम मजबूत रहें। हम अपने शुभचिंतकों से प्यार और दुआ मांगते हैं और उम्मीद करते हैं कि हमारी ही तरह आप इस तलाक को अंत के रूप में नहीं, बल्कि जिंदगी की एक नई यात्रा की शुरुआत के रूप में देखेंगे।''

    लगान फिल्म के दौरान मिले थे आमिर और किरण, 2005 में की थी शादी

    लगान फिल्म के दौरान मिले थे आमिर और किरण, 2005 में की थी शादी

    आमिर खान और किरण पहली बार लगान की शूटिंग के दौरान मिले थे। किरण फिल्म लगान में एक असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। आमिर खान और किरण ने 28 दिसंबर 2005 को शादी की थी। आमिर खान की पहली पत्नी का नाम रीना दत्ता है। शादी के 16 साल बाद आमिर ने रीना दत्ता से तलाक लिया था। आमिर खान और रीना दत्ता की शादी से दो बच्चे हैं, जुनैद खान और इरा खान।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+