Budget 2024: बजट में आदिवासियों के लिए बड़ी घोषणा, 63000 गांवों में चलाया जायेगा PM जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान
Budget 2024 Pradhan Mantri Janjatiya Unnat Gram Abhiyan: वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण आज देश का बजट पेश कर रही हैं।अपने बजट में उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं में प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुरू करने अहम है। इस योजना से देशभर के 5 करोड़ आदिवासियों और 63 हजार गांवों को लाभ मिलेगा।
अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आदिवासी समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुरू किया जाएगा। इस योजना से आदिवासी बहुल गांवों और आकांक्षी जिलों में आदिवासी परिवारों के लिए संतृप्ति कवरेज को अपनाया जायेगा। इस अभियान के तहत करीब 63,000 गांवों को कवर किया जाएगा, जिससे 5 करोड़ आदिवासी को फायदा होगा।

पीएम मुद्रा लोन योजना की राशि की गई डबल
अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ी घोषणा करते हुए पीएम मुद्रा लोन योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाने का ऐलान किया है। यानि अब पीएम मुद्रा लोन योजना के तहत 20 लाख तक के ऋण दिए जाएंगे। पूर्व में पीएम मुद्रा लोन योजना के तहत 10 लाख तक के लोन देने का प्रावधान था, जिसमें अब वृद्धि कर दी गई है। ज्ञात हो कि सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार के साथ जोड़ने के लिए इस योजना को लागू किया था। इस योजना के मार्फत पहले युवाओं को नए रोजगार के लिए 10 लाख तक का लोन दिया जाता था। वहीं इस बात वित्त मंत्री ने लोन की लिमिट को बढ़ाकर अब 20 लाख तक कर दिया है।
ज्ञात हो कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मंगलवार को सदन में बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने बजट के शुरू में गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 5 सालों तक मुफ्त राशन योजना चलती रहेगी। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है, जिससे 80 करोड़ लोगों को लाभ होगा।
यह भी पढ़ें नक्सलियों के खिलाफ कितनी सफलता? छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड












Click it and Unblock the Notifications