मोदी सरकार को घेरने के लिए आज सड़क पर उतरेगी आम आदमी पार्टी

Recommended Video

      Delhi Metro: Aam Aadmi Party on Satyagraha against fare Hike of Delhi Metro । वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए अब आम आदमी पार्टी मैदान में उतरने जा रही है। आम आदमी पार्टी आज से दिल्ली में सत्याग्रह करेगी, यह सत्याग्रह दिल्ली मेट्रो में किराए में की गई बढ़ोत्तरी के खिलाफ किया जाएगा। पूरी दिल्ली में मेट्रो के बढ़े हुए किराए के खिलाफ पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे और प्रदर्शन करेंगे। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली मेट्रों में किराए की बढ़ोत्तरी का फैसला राजधानी में चल रहे रेडियो कैब संचालकों को लाभ पहुंचाने के लिए लिया गया है, हम सरकार के इस फैसले के खिलाफ सड़क पर सत्याग्र करेंगे और मांग करेंगे कि मेट्रो का बढ़ा हुआ किराया वापस लिया जाए।

      aap

      आम आदमी पार्टी दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि मेट्रो के किराए में बढ़ोत्तरी मेट्रो को हो रहे नुकसान को कम करने के लिए नहीं किया गया है, उन्होंने कहा कि किराए की बढ़ोत्तरी का सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा, ऐसे में हम इस फैसले को वापस लेने की मांग करेंगे, इसके लिए हम शहरव्यापी सत्याग्रह करेंगे। पार्टी के तमाम कार्यकर्ता दिल्ली मेट्रो के तमाम स्टेशनों के बाहर प्रदर्शन करेंगे, साथ ही गुरुवार को पार्टी के कार्यकर्ता और नेता केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय का भी घेराव करेंगे।

      गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली मेट्रों में किराए की बढ़ोत्तरी का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है, यह फैसला कटुता के साथ लिया गया है। मंत्रालय यह कहता है कि मेट्रो को नुकसान हो रहा है, लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि पिछले एक साल में ऐसा क्या हुआ है कि मेट्रो का नुकसान बढ़ गया और किराए को बढ़ाना पड़ रहा है। हमने किराए में वृद्धि को रोकने के तमाम प्रयास किए, लेकिन केंद्र प्रस्तावित किराए में बढ़ोत्तरी यात्रियों के लिए भारी पड़ेगी। राय ने कहा कि किराए में वृद्धि ओला उबर जैसे रेडियो कैब संचालकों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है। किराए में वृद्धि से शहर में प्रदूषण बढ़ेगा।

      इसे भी पढ़ें- नोटबंदी और GST के कारण IMF ने भारत की विकास दर घटाई, कहा- 2019 से आएगी तेजी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+