'आप' दलालों की पार्टी हैं: कांग्रेस

इसके अलावा अभी जल्द ही 'आप' में शामिल होने वाले आशुतोष का कहना है कि उपराज्यपाल कांग्रेस के एजेंट हैं, इसलिए वह नहीं चाहते हैं कि जनलोकपाल बिल पास हो जाए। कुछ समय पहले तीन पुलिस वालों के निलंबन को लेकर धरना प्रदर्शन करने वाली दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार फिर आमने सामने आ गये हैं।
देश की राजधानी में हो रहे घटनाक्रम पर सपा नेता नरेश अग्रवाल का कहना है कि झूठे वादे कर सत्ता में आने वाली आम आदमी पार्टी की सच्चाई अब जनता के सामने आ रही है। इसलिए केजरीवाल इस तरह की ड्रामा, नौटंकी कर रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि राजनीति में यह नौटंकी ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। जेडीयू नेता ने केजरीवाल को सलाह देने के अंदाज में कहा है कि सॉलिसिटर जनरल केंद्र सरकार की तरफ से नियुक्त किया गया है, अत: सभी को उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए।
निर्दलीय सांसद मोहम्मद अदीब ने 'आप' पर टिप्पणी की है कि दिल्ली में एक ऐसी सरकार हैं, जिसके लिए सही, गलत कुछ भी नहीं है। यह सरकार सिर्फ अपनी मनमानी कर रही है, जो कि ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications