जली ‘दिमाग की बत्ती’ वापसी के तैयारियों में जुटी 'आप'
नयी दिल्ली। दिल्ली की सत्ता के साथ शुरुआत करने वाली आम आदमी पार्टी ने कम समय में ही बहुत कुछ पाने का सपना देख दिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ राजनीतिक करने वाली आम आदमी पार्टी को लगा कि उनके एजेंडे पर जिस तरह दिल्ली की जनता ने साथ दिया उसी तरह से देशभर के लोग उनका साथ देंगे। यहीं उम्मीद पाले आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाए, लेकिन जब चुनाव के नतीजे आए तो वो चारों खाने चित हो गए।

लोकसभा चुनाव में हार के बाद अब पार्टी लगने लगा है कि अब उन्हें वापसी कर लेनी चाहिए वरना दिल्ली भी उनके हाथ से निकल जाएंगी। इसी डर की वजह से आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। अब यहीं बात आप के संयोजक नेता योगेन्द्र यादव भी कह रहे हैं। आम आदमी पार्टी को दिल्ली में सत्ता में लौटने की उम्मीद है और उसने मतदाताओं को लुभाने के लिए दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा वॉलंटियर्स को लगाया है।
पार्टी नेता योगेंद्र यादव ने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के पास आउट स्टूडेंट्स द्वारा आयोजित इंपैक्ट 2014 सम्मेलन से कहा कि आप को दिल्ली में प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़ा है, यह एक झटका है। झटका लगा तो आप को भी समझ आ गई। ऐसे में अब आम आदमी पार्टी सबसे पहले दिल्ली में उबरेने की योजना तैयार कर रही है। योगन्द्र यादव ने कहा कि आप ने फिर से खुद को संगठित किया है और दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दौरान 30 हजार से ज्यादा वॉलंटियर्स की भर्ती की है।
योगेन्द्र यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जब भी दिल्ली में चुनाव होंगे तो आप को स्पष्ट बहुमत मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications