दिल्ली में किस मोर्चे पर ‘आप’ से पिटी भाजपा-कांग्रेस
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। हालांकि दिल्ली में आगामी विधानसभ चुनावों की अभी तिथियों की घोषणा नहीं हुई है, पर आम आदमी पार्टी ने कम से कम एक मोर्चे पर तो कांग्रेस और भाजपा को मात दे दी है। पूरे शहर की दिवारों पर आम आदमी पार्टी के पोस्टर चिपके हैं। उनमें भाजपा की निंदा की गई है यह कहते हुए कि इसका दिल्ली में गैर-कानूनी सरकार बनाने का सपना चूर हुआ है।

यही नहीं, आम आदमी पार्टी की तरफ से रोज सुबह अखबार के साथ उसके स्थानीय नेता कई पन्नों की सामग्री भिजवा रहे हैं। इसमें बताया गया कि अरविंद केजरीवाल की 49 दिनों कीसरकार के दौरान क्या-क्या किया गया। मसलन बिजली के दाम घटे, भ्रष्टाचार कम हुआ आदि।
आईटीओ चौराहे पर केजरीवाल
राजधानी में आईटीओ बेहद अहम चौराहा है। यहां से हर रोज लाखों वाहन गुजरते हैं। यानी लाखों लोग इधर से अपने दफ्तर और दूसरी जगहों पर जाते हैं। यहां पर कल से एक बड़ा सा बैनर लगा है अरविंद केजरीवाल के मुस्कराते हुए चित्र के साथ। इधर भी उनकी सरकार की उपलब्धियों का ही भकान है।
पूर्वी दिल्ली के भी बहुत से बस स्टैडों में भी आम आदमी पार्टी ने दिवारों को अपने पोस्टरों से रंग दिया है। इसके विपरीत भाजपा और कांग्रेस का कहीं कोई अता-पता नहीं है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के अब भी दिवाली और छठ की बधाई देने वाले ही पोस्टर कुछ दिवारों पर देखे जा सकते हैं।
राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार हरीश चंद्रा का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने यह तो साबित कर दिया है कि उसे चुनाव लड़ना और अपने विरोधियों को पटकनी देना आता है। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उसने अभी से तगड़ा प्रचार शुरू कर रखा है।
उधर, अकाली दल के नेता जितेनद्र सिहं शंटी, जिन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव शाहदरा सीट से भाजपा के सहयोग के साथ लड़ा और जीता था, कहते हैं कि उनकी तरफ से भी प्रचार कुछेक दिनों में शुरू हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications