एग्जिट पोल में जीत के बावजूद AAP को नहीं भरोसा, उठाया ये बड़ा कदम

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान किया गया। वोटिंग खत्म होने के कुछ समय बाद ही एग्जिट पोल सामने आए जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) को फिर से बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। एक तरफ जहां एग्जिट पोल को लेकर केजरीवाल के खेमे में खुशी की लहर है वहीं, दूसरी ओर नतीजों के आने तक पार्टी ने सतर्कता बरतते हुए ईवीएम पर नजर रखने के लिए सभी स्ट्रांग रूम के बाहर अपने कार्यकर्ताओं को तैनात करने का फैसाल किया है।

Recommended Video

    Exit Poll के बाद BJP ने कहा -ठीक नहीं है गणित,AAP करेगी EVM की पहरेदारी | वनइंडिया हिंदी
    30 स्ट्रांग रूम की निगरानी करेगी AAP

    30 स्ट्रांग रूम की निगरानी करेगी AAP

    गौरतलब है कि दिल्ली में चुनाव को लेकर माहौल काफी गरम है, ऐसे में आम आदमी पार्टी कोई गलती नहीं करना चाहती। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को 30 स्ट्रांग रूम में रखा गया है। सभी स्ट्रांग रूम के बाहर केजरीवाल अपने कार्यकर्ताओं को पहरेदारी पर लगाएंगे। उनकी तैनाती मंगलवार को मतगणना वाले दिन तक मशीनों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए किया गया है।

    मतदान के बाद सीएम केजरीवाल ने की बैठक

    आप के ही एक पदाधिकारी ने बताया कि वोटिंस खत्म होने के बाद सीएम केजरीवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ शनिवार रात बैठक की। जिसमें यह फैसला लिया गया है। बता दें कि एग्जिट पोल से केजरीवाल के खेमे में खुशी की लहर है। चुनाव नतीजों से पहले ही सीएम केजरीवाल के जीत की शुभकामनाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 50 ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है।

    आप नेता संजय सिंह ने लगाया आरोप

    आप नेता संजय सिंह ने लगाया आरोप

    बैठक खत्म होने के थोड़ी देर बाद ही आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने एक वीडियो ट्वीट किया और ईवीएम मशीनों की सुरक्षा पर सवाल उठाए। वीडियो शेयर करते हुए संजय सिंह ने आरोप लगाया कि स्ट्रॉन्ग रूम के बजाए बीच रास्ते में EVM मशीन उतारे जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की कि वो इसका संज्ञान लें। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ईवीएम मशीनों की छेड़खानी को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठाती रही है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव: वोट डालने पहुंचे शख्स को आया हार्ट अटैक, मतदान केंद्र के बाहर ही हो गई मौत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+