आम आदमी पार्टी को झटका, राजकुमार आनंद ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Aam Aadmi Party Rajkumar Anand Resign: आम आदमी पार्टी (आप) को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आप पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हुआ था, लेकिन आज पार्टी खुद भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। मैं इस सरकार में काम नहीं कर सकता और मैं नहीं चाहता कि मेरा नाम इस भ्रष्टाचार से जुड़े।

राजकुमार आनंद के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। दिल्ली शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं। इसके बाद मंत्री राजकुमार ने पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया है।

राज कुमार आनंद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक बार रामलीला मैदान, जंतर-मंतर पर कहा था कि राजनीति बदलेगी तो देश बदल जाएगा। आज राजनीति तो नहीं बदली लेकिन राजनेता बदल गए। बता दें कि राज कुमार आनंद के आवास पर नवंबर 2023 में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापा मारा था। अपने इस्तीफे से कुछ घंटे पहले राज कुमार आनंद ने आप सांसद संजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

राज कुमार आनंद ने कहा कि मैं बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के कारण राजनीति में आया और फिर मंत्री बना। मैं समाज को कुछ लौटाना चाहता था। मैं ऐसी पार्टी में नहीं रहना चाहता जो दलित प्रतिनिधित्व के मामले में पीछे हट जाए।

बता दें कि राज कुमार आनंद आप की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य थे और 2011 से केजरीवाल के आंदोलन के साथ हैं। राजकुमार आनंद ने पटेल नगर में 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: कौन हैं संजय टंडन? जिनको किरण खेर का टिकट काटकर भाजपा ने चंडीगढ़ से उतारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+