Lok Sabha Election: कौन हैं संजय टंडन? जिनको किरण खेर का टिकट काटकर भाजपा ने चंडीगढ़ से उतारा
Chandigarh BJP Candidate Sanjay tandon: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है, जिसमें पार्टी ने 9 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा की 10वीं लिस्ट में चडीगढ़, यूपी की 7 सीटें और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा की है।
इस लिस्ट में जो सबसे बड़ी बात थी वो ये कि बीजेपी ने चंडीगढ़ से मौजूदा सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनकी जगह संजय टंडन को अपना चेहरा बनाया है। ऐसे में जानिए कौन हैं संजय टंडन, जिनको किरण खेर की जगह मिला टिकट?

कौन हैं संजय टंडन?
किरण खेर की जगह भाजपा का टिकट पाने वाले संजय टंडन चंडीगढ़ बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष हैं। फिलहाल उनके पास हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी की जिम्मेदारी हैं। साल 2010 और 2013 में संजय टंडन 2 बार चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं।
10 साल बाद स्थानीय चेहरे पर दांव
बताया जाता है कि केंद्रीय नेतृत्व से उनके काफी मधुर संबंध हैं। भाजपा ने चंडीगढ़ में 10 साल बाद लोकल चेहरे पर दांव लगाया है।
दिग्गज नेता बलरामजी दास के बेटे
संजय टंडन आरएसएस और बीजेपी के दिग्गज नेता बलरामजी दास के बेटे हैं। 10 सितंबर 1963 में अमृतसर में जन्मे संजय टंडन 6 साल की उम्र से ही आरएसएस की शाखा में जाने लगे थे। संजय टंडन की पत्नी प्रिया टंडन समाजसेवी और लेखिका हैं।
क्या हैं किरण खैर के टिकट कटने की वजह?
2014 और 2019 में लगातार चंडीगढ़ से दो बार सांसद का चुनाव जीतने वाली किरण खेर को इस बार पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है। बताया जा रहा है कि टिकट कटने के पीछे उनकी बीमारी और चंडीगढ़ में उनकी सक्रियता की कमी रही। सांसद चुने जाने के बाद से ही किरण खेर अपने इलाके में बहुत कम नजर आईं।












Click it and Unblock the Notifications