अरविंद केजरीवाल को किरण बेदी बदनाम कर रही हैं- आशीष खेतान
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशीष खेतान ने भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी पर अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि किरण बेदी का सम्मान आप करती है लेकिन बेदी अरविंद केजरीवाल को हर तरह से बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं।

आशीष खेतान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के साथ तीन साल तक कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। यहां तक कि केजरीवाल ने हमेशा किरण बेदी को अपनी दीदी कहा और उनका सम्मान किया है।
किरण बेदी के इशारे पर बन रहे हैं केजरीवाल के कार्टून
आशीष खेतान ने प्रेस कांफ्रेंस में किरण बेदी पर आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जो भी प्रचार अखबारों में छप रहा है वो किरण बेदी के सामने उन्हीं के कार्यालय में बनाये जाते है। उन्होंने कहा कि किरण बेदी की सहमति से ही अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रचार किया जा रहा है और उनका मजाक उड़ाया जा रहा है।
इससे पहले एक इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल ने भी किरण बेदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो भाजपा में जाकर पूरी तरह से बदल गयी हैं। उन्होंने कहा कि किरण बेदी जानबूझकर मेरे व्यक्तित्व पर प्रश्न उठा रही हैं। जबकि उन्हें पता है कि मैं चोर नहीं हो सकता।












Click it and Unblock the Notifications