स्मृति ईरानी ने गोपाल इटालिया को कहा 'गटर माउथ', PM मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का मामला

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को गुजरात आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया पर तीखा हमला किया है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को गुजरात आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया पर तीखा हमला किया है। केंद्रीय मंत्री ने गोपाल इटालिया को पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी मां हीराबेन मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए गटर माउथ कहा है। गोपाल इटालिया को आज ही जमानत मिली है। स्मृति ईरानी ने एक वीडियो शेयर करते हुए गोपाल इटालिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात में आप का सफाया हो जाएगा।

स्मृति ईरानी ने गुजरात आप चीफ गोपाल इटालिया को बताया गटर माउथ, पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी
Photo Credit:

पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले गोपाल इटालिया के वीडियो को रिट्वीट करते हुए स्मृति ईरानी के कहा कि हीराबा मां शक्ति का रूप है। केजरीवाल के खास गोपाल इटालिया ने 100 साल की हीराबा को नफरत की राजनीति में घसीट दिया। जरात जैसे सभ्य समाज में आप और उसकी विकृत मानसिकता के लिए कोई जगह नहीं है। गुजरात के नाम पर मातृ शक्ति का ऐसा अपमान गुजराती अपने वोट से करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के आशीर्वाद से गटर माउथ गोपाल इटालिया हीरा बा को गाली देता है। मैं कोई नाराजगी नहीं जताती। मैं यह नहीं दिखाना चाहती कि गुजराती कितने नाराज हैं, लेकिन यह जान लें कि आपको जज किया गया है और आपकी पार्टी को गुजरात में सफाया कर दिया जाएगा। अब जनता इंसाफ देगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और सरिता विहार पुलिस थाने ले गई। हालांकि कुछ घंटों की हिरासत के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें- गुजरात आप के चीफ गोपाल इटालिया को दिल्ली में हिरासत में लिया गया, भड़के अरविंद केजरीवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+