गुजरात आप के चीफ गोपाल इटालिया को दिल्ली में हिरासत में लिया गया, भड़के अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी गुजरात के संयोजक गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। इटालिया की गिरफ्तारी के बाद आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि उन्हें जबरन गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बिना किसी वजह से गोपाल इटालिया को गिरफ्तार किया है। भाजपा जानबूझकर निराधार वीडियो हर रोज जारी करती है ताकि लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि हमने गोपाल इटालिया को गिरफ्तार नहीं बल्कि हिरासत में लिया है। वहीं गोपाल इटालिया की गिरफ्तार के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोपाल इटालिया की गिरफ्तारी से पूरे गुजरात के पटेल समाज में भारी रोष है।

Recommended Video

    Delhi Police का AAP नेता Gopal Italia पर एक्शन, Arvind Kejriwal ने बताया गलत | वनइंडिया हिंदी *News
    gopal italia

    बता दें कि गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने महिला पुलिस आयोग के कार्यालय के सामने से हिसात में लिया है। इटालिया को हिरासत में लिए जाने के बाद बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अरविंद केजरीवाल भी इटालिया के समर्थन में लगातार ट्वीट और रीट्वीट कर रहे हैं। केजरीवाल ने ट्वीट करके लिखा आखिर पूरी भाजपा गोपाल इटालिया के पीछ क्यों पड़ी है।

    वहीं गोपाल इटालिया ने ट्वीट करके लिखा, महिला आयोग की चीफ मुझे जेल में डालने की धमकी दे रही है। मोदी सरकार पटेल समाज को जेल के सिवा दे ही क्या सकती है। बीजेपी पाटीदार समाज से नफ़रत करती है। मैं सरदार पटेल का वंशज हूँ। तुम्हारी जेलों से नहीं डरता। डाल दो मुझे जेल में। इन्होंने पुलिस को भी बुला लिया है। मुझे धमका रहे है। दरअसल आप और भाजपा के बीच विवाद उस वक्त खड़ा हुआ जब इटालिया का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान सामने आया। इसके बाद महिला आयोग ने दूसरे मामले समन किया था। जिसके बाद महिला आयोग के कार्यकालय के सामने आप कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रदर्शन करने लगे। जिसकी तस्वीरें शेयर करते हुए रेखा शर्मा ने लिखा, आप के गुंडे मेरे ऑफिस के बाहर हंगामा कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+