दिल्ली में भी 'कैराना फॉर्मूला' लगाने की तैयारी, भाजपा के खिलाफ हाथ मिलाएंगे आप-कांग्रेस!
Recommended Video

नई दिल्लीः आने वाले लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक साथ चुनाव लड़ सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से दूर करने के लिए दोनों पार्टियां साथ चुनाव लड़ सकती हैं। एक टीवी चैनल की खबर के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की ओर से कांग्रेस को प्रस्ताव भेजा गया है। आप-कांग्रेस को तीन सीटें देने पर विचार कर रही हैं।

कांग्रेस से हाथ मिला सकते हैं केजरीवाल- सूत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल और दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के बीच चर्चा हुई है और दोस्ती को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम आदमी पार्टी कांग्रेस को पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक और उत्तरी पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट देना चाहती हैं।

कांग्रेस चार सीटों की मांग कर सकती हैं- सूत्र
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस चार सीटों की मांग कर सकती हैं, वहीं कांग्रेस का एक धड़ा आम आदमी पार्टी के साथ दोस्ती करने का इच्छुक नहीं है। कांग्रेसी नेताओं का मानना है कि आम आदमी पार्टी का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है, इसलिए गठबंधन नहीं करना चाहिए। हालांकि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने ट्वीट इस पर विराम लगा दिया है। उन्होंने दिल्ली में AAP-कांग्रेस गठबंधन को पूरी तरह से खारिज कर दिया।
अजय माकन ने किया इनकार
ट्वीट करके अजय माकन में लिखा है- 'जब दिल्ली की जनता लगातार अरविंद केजरीवाल सरकार को अस्वीकार कर रही है। ऐसे में हम उन्हें बचाने के लिए साथ क्यों आएंगे?'

आम आदमी पार्टी ने साधा निशाना
दिल्ली पांड्ये ने लिखा- 'जी! कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं और वे हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में हमारा सहयोग चाहते हैं, और दिल्ली में हमसे एक सीट मांग रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications