2019 लोकसभा चुनाव के लिए AAP ने बनाया 'प्लान 3 लाख', जानिए क्या है ये?
नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां कमर कसने शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी ने भी तैयारी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी ने दो चरणों में अभियान चलाकर लगभग तीन लाख कार्यकर्ताओं को जोड़ने और उनके जरिए जनता के बीच में पहुंचने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले सात संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं तक पहुंचने के लिए आम चुनाव से पहले नवंबर-दिसंबर में और मार्च-अप्रैल में डोर डू डोर अभियान चलाने की योजना है।

जनता के बीच गिनाएंगे बीजेपी सरकार की कमिया
गोपाल राय ने कहा कि इस अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी केंद्र में बैठी बीजेपी सरकार की असफलताओं और भ्रष्टाचार के बारे में मतदाताओं को बताया जाएगा। इसके साथ-साथ डोर-टू-डोर अभियान में हम दिल्ली की केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताएंगे। बता दें कि दिल्ली की सांत लोकसभा सीट में से पांच पर आम आदमी पार्टी ने प्रभारी के नामों की घोषणा कर दी है। हालांकि पार्टी की ओर से इनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

डोर-टू-डोर अभियान से पहले ब्लाक प्रमुख बनाने की योजना
गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से डोर-टू-डोर प्रचार अभियान चलाने से पहले पार्टी संगठन समितियों में बदलाव कर रही है। उम्मीद है कि प्रचार अभियान से पहले नई कमेटी गठित कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी संसदीय सीटों में करीब 25,000 मतदान केंद्रों में मतदाताओं से सीधे और प्रभावी संपर्क सुनिश्चित करने के लिए 2.5 लाख वॉलंटियर्स को ब्लाक प्रमुख के रूप में नियुक्त करने की योजना बना रही है। इसके लिए हर ब्लाक प्रमुख को 25 घरों के मतदाताओं की जिम्मेदारी दी जाएगी. इनकी नियुक्ति नवंबर तक हो जाएगी।

वार्ड पर्यवेक्षक करेंगे ब्लॉक प्रमुखों के कार्यों कि निगरानी
गोपाल राय ने कहा कि पार्टी की ओर से नियुक्त ब्लॉक प्रमुखों द्वारा किए गए कार्यों की निगरानी 272 वार्ड पर्यवेक्षकों के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने कहा कि आप का शीर्ष नेतृत्व वार्ड और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का कामकाज सुनिश्चित करेगा। वहीं बची हुई दो सीटों जिसमें नई दिल्ली और पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट के लिए पार्टी जल्द ही प्रभारी के नाम घोषित कर सकती है। इधर बीजेपी के बागी नेता यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के नाम की भी चर्चा चल रही है। हालांकि इन नेताओं की ओर से इस सबंधं में कोई बयान नहीं आया है।
यह भी पढ़ें-यूपी: भारत बंद कराने बैल गाड़ी से निकले कांग्रेसी नेता, नगर भ्रमण कर बंद कराई दुकाने












Click it and Unblock the Notifications