आम आदमी पार्टी ने घोषित किए यूपी और गोवा के संयोजकों के नाम
नई दिल्ली। Aam Admi Party आम आदमी पार्टी लगातार अपने विस्तार पर ध्यान दे रही है और यही वजह है कि पार्टी ने अभी तक यूपी में विधानसभा चुनाव समेत अन्य कई राज्यों में स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। चुनाव लड़ने की तैयारियों के बीच पार्टी ने विभिन्न राज्यों में प्रमुख पदों पर नई नियुक्तियां की हैं।
Recommended Video

गोवा और यूपी के संयोजक घोषित
पार्टी द्वारा सर्वसम्मति से नियुक्त किए गए इन सदस्यों में गोपाल इटालिया और राहुल मम्बरे भी शामिल हैं, जो गोवा और उत्तर प्रदेश के लिए क्रमशः नए राज्य संयोजक के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
इन्हें मिली प्रवक्ता की जिम्मेदारी
इसके अलावा अजीत त्यागी और आशुतोष सेंगर को उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली के लिए घनश्याम कौशिक जबकि गोवा में सुरेश तिलवे और वाल्मीकि नाइक पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर काम करेंगे। वहीं गुजरात में पार्टी ने राजेश शर्मा को प्रवक्ता नियुक्त किया है।
सोशल मीडिया के लिए भी हुई नियुक्ति
आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया के लिए भी नए सदस्यों की नियुक्ति के साथ अपनी राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम का भी विस्तार किया है। पुलकित शर्मा को विकास केडिया के साथ राष्ट्रीय सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी मिली है।












Click it and Unblock the Notifications