Aaj ki Taja Khabar LIVE: संसद सुरक्षा चूक मामलें में बढ़ाई गई आरोपियों की हिरासत अवधि

Aaj ke Taja Samachar Live Updates: दिल्ली-एनसीआर सहित पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण शीतलहर की चपेट में है और कोहरे की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की आज बैठक हुई। जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे को इंडिया ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अब कुछ ही दिन बचे हैं और तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। पढ़िए देश-दुनिया से जुड़े सभी लाइव अपडेट।

Aaj ki Breaking News, aaj ki news khabar

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Jan 13, 2024, 11:47 PM IST

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: बीजेपी का कांग्रेस पर निशाना

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आने से इनकार को लेकर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर निशाना साधा। बीजेपी नेता बीजेपी नेता सीटी रवि ने कहा कि राम सबके हैं। प्राणप्रतिष्ठा को एक उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए, सभी को इसमें शामिल होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस बाबर को छोड़ नहीं सकती।
Jan 13, 2024, 10:59 PM IST

त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन ठप

तमिलनाडु में त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन ठप है। दरअसल ये स्थिति रेलवे ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त होने के कारण हुई जिसे शीघ्र ठीक कर लिया जाएगा।
Jan 13, 2024, 10:00 PM IST

संसद सुरक्षा उल्लंघन के आरोपियों की हिरासत बढ़ी

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में आरोपी मनोरंजन डी, सागर शर्मा, ललित झा, अमोल शिंदे, महेश कुमावत और नीलम आजाद को उनकी कस्टडी रिमांड खत्म होने के बाद फिर ने कस्टडी बढ़ाई गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को मामले से जुड़े छह आरोपियों को 27 जनवरी 2024 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Jan 13, 2024, 8:25 PM IST

जवानों ने मनाई लोहड़ी

जम्मू-कश्मीर: सीमा सुरक्षा बल ने जम्मू के कनाचक इलाके में ग्रामीणों के साथ लोहड़ी मनाई
Jan 13, 2024, 8:24 PM IST

उधमपुर में लोहड़ी की धूम

जम्मू-कश्मीर: लोग नृत्य करने और लोहड़ी का त्योहार मनाने के लिए इकट्ठा होते हैं। वीडियो गोल मार्केट उधमपुर से है।
Jan 13, 2024, 8:23 PM IST

गुलाम नबी ने मनाई लोहड़ी

जम्मू-कश्मीर: डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद जम्मू में लोहड़ी समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए।
Jan 13, 2024, 8:22 PM IST

जयराम ठाकुर ने लोहड़ी मनाई

शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने अपने आवास पर लोहड़ी मनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल का लोहड़ी और मकर संक्रांति त्योहार और भी खास है क्योंकि भगवान राम के जन्मस्थान पर एक भव्य मंदिर बनाया गया है और प्राणप्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। हम भाग्यशाली हैं इसका साक्षी बनेंगे।
Jan 13, 2024, 8:21 PM IST

लोहड़ी उत्सव मनाया

दिल्ली: राजधानी में लोगों ने लोहड़ी उत्सव मनाया।
Jan 13, 2024, 7:02 PM IST

नड्डा, जनाथ सिंह और अमित शाह को निमंत्रण

दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया है।
Jan 13, 2024, 7:01 PM IST

'ओबीसी' टिप्पणी पर बाबा रामदेव

मीडिया के एक सवाल के जवाब में कि बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने 'ओबीसी' पर कोई टिप्पणी नहीं की है। रामदेव ने कहा, "मैंने ओवैसी कहा, ओबीसी नहीं।"
Jan 13, 2024, 5:59 PM IST

वो बाबर से प्यार करने वाले लोग: हिमंत बिस्व सरमा

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होने पर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। सीएम ने कहा कि वे बाबर से प्यार करते हैं, न कि भगवान राम से। इसलिए उनको निमंत्रण भेजना गलत निर्णय था।
Jan 13, 2024, 4:44 PM IST

महाराष्ट्र खोनी पलावा में इमारत में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल

महाराष्ट्र: डोंबिवली के पास खोनी पलावा में एक इमारत में आग लग गई। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद हैं।
Jan 13, 2024, 4:13 PM IST

झारखंड के CM हेमंत सोरेन को ED ने फिर भेजा समन

झारखंड के CM हेमंत सोरेन को ED ने फिर भेजा समन है। ईडी ने सोरेन को 16 से 20 जनवरी के बीच पेश होने को कहा है।
Jan 13, 2024, 3:25 PM IST

नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन का संयोजक बनने से किया इनकार

इंडिया गठबंधन की बैठक में नीतीश कुमार के अलायंस के संयोजक बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। वहीं, सूत्रों के अनुसार नीतीश ने संयोजक बनने से इनकार कर दिया है।
Jan 13, 2024, 2:29 PM IST

भाजपा ने लॉन्च किया 'नमो नवमतदाता' अभियान

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से भाजपा ने 'नमो नवमतदाता' अभियान को लॉन्च किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "लगभग 61% भारतीय जनसंख्या 35 वर्ष से कम है। यह हमारी ताकत, ऊर्जा और हमारी संपत्ति है। यह 'विकसित भारत' के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Jan 13, 2024, 2:20 PM IST

मल्लिकार्जुन खड़गे बनाए गए इंडिया ब्लॉक के अध्यक्ष

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की आज बैठक हुई। जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे को इंडिया ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में नीतीश कुमार को संयोजक बनने का प्रस्ताव दिया गया।
Jan 13, 2024, 1:23 PM IST

इंडिया गठबंधन की अहम बैठक

इंडिया गठबंधन की वर्चुअल बैठक जारी है। बैठक में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी, शरद पवार, एमके स्टालिन समेत कई नेता शामिल हैं। ममता बनर्जी और उद्धव बैठक में नहीं हैं।
Jan 13, 2024, 12:28 PM IST

गंगासागर मेले में जा रहे 3 साधुओं को भीड़ ने पीटा

पश्चिम बंगाल में गंगासागर मेले के लिए जा रहे उत्तर प्रदेश के तीन साधुओं की गुरुवार को भीड़ ने पिटाई कर दी। जिसके बाद बारह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना बंगाल के पुरुलिया जिले में हुई जब स्थानीय लोगों को साधुओं के अपहरणकर्ता समझ कर पीट दिया।
Jan 13, 2024, 12:03 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आई श्री सोनल मां के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित किया। पीएम ने कहा, "सोनल मां आधूनिक युग के लिए प्रकाश स्तंभ की तरह थी। सोनल मां का पूरा जीवन जन कल्याण के लिए समर्पित रहा।"
Jan 13, 2024, 11:15 AM IST

दिल्ली में एएसआई ने खुद को मारी गोली

दिल्ली के बीपी मार्ग इलाके में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jan 13, 2024, 10:47 AM IST

इंडिया गठबंधन की अहम बैठक आज, सीट बंटवारे पर होगी चर्चा

इंडिया गठबंधन की अहम बैठक आज होनी है। बैठक में अलायंस के संयोजक, सीट बंटवारे समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। हालांकि, इस बैठक से ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी।
Jan 13, 2024, 10:37 AM IST

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, बदले गए ये रूट

गणतंत्र दिवस को लेकर ट्रैफिक में कुछ बदलाव किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस बारे में जानकारी साझा की है।
Jan 13, 2024, 9:34 AM IST

दिल्ली में फ्लाइट्स लेट

हवाई यातायात पर भी कोहरे का असर, कम विजिबिलिटी के चलते दिल्ली आने-जाने वाली कई फ्लाइट्स लेट
Jan 13, 2024, 8:57 AM IST

सीएम केजरीवाल को समन

दिल्ली की शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने पूछताछ के लिए चौथी बार समन भेजा है।
Jan 13, 2024, 8:45 AM IST

Delhi weather update: दिल्ली स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट

देश की राजधानी दिल्ली इस समय शीतलहर और कोहरे की मार झेल रही है, कोहरे की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+