INDAI alliance: मल्लिकार्जुन खड़गे बनाए गए इंडिया ब्लॉक के अध्यक्ष, नीतीश ने नाम पर जताई सहमति

INDAI alliance news, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने शनिवार को अपने गठबंधन के प्रमुख के नाम का ऐलान कर दिया। सूत्रों को मुताबिक, 28 से अधिक दलों वाले इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष बनाया है।

बता दें कि इंडिया गठबंधन की आज बड़ी वर्चुअल बैठक हुई थी। हालांकि विपक्षी गठबंधन को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे की योजना अभी तक सामने नहीं आई है।

Congress chief Mallikarjun Kharge chose for the chairperson of opposition bloc INDIA

आपको बता दें कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शीर्ष पद के दूसरे दावेदार थे, लेकिन आज की बैठक में उन्होंने कहा कि कांग्रेस से किसी को कमान संभालनी चाहिए। बता दें कि इस गठबंधन में पार्टियों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, इंडिया गठबंधन की बैठक में संयोजक के पद को लेकर भी चर्चा हुई। कांग्रेस की तरफ से संयोजक पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्तावित किया गया। लेकिन नीतीश कुमार ने संयोजक का पद स्वीकार करने से मना कर दिया।

संयोजक पद को लेकर मना करने पर नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी किसी पद में दिलचस्पी नहीं है। गठबंधन को जमीनी स्तर पर बढ़ाना जरूरी है। इस बैठक में आरजेडी के मुखिया लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव, एनसीपी चीफ शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई और नेता भी शामिल हुए।

इस बैठक में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए। ममता बनर्जी ने 'इंडिया' गठबंधन की पिछली बैठक में संयोजक और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम को सामने रखा था। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनका समर्थन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+