Mausam: पारा 3.6 डिग्री, दिल्ली की सबसे ठंडी सुबह, कोहरे-शीतलहर का भी प्रकोप, क्या है मौसम विभाग का अलर्ट

Delhi ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में शिमला और मसूरी जैसी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार दूसरे दिन भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। दिल्ली में शनिवार यानी आज 13 जनवरी की सुबह ठंड के साथ-साथ कोहरे और शीतलहर का भी प्रकोप देखने को मिला।

शनिवार की सुबह 13 जनवरी दिल्ली की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। लोधी रोड इलाके में पारा और भी नीचे गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

Delhi ka Mausam

15 जनवरी तक नहीं मिलने वाली है कोई राहत

दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में 15 जनवरी तक घना कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि 15 जनवरी के बाद राहत मिलने की उम्मीद है।

Recommended Video

      हाड़कंपाने वाली ठंड से परेशान दिल्लीवासी, हिमाचल में पारा माइनस में पहुंचा, अभी और बिगड़ेगा मौसम

      भीषण शीत लहर के बीच घने कोहरे के कारण दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देरी से चलीं। कोहरे की वजह से दिल्ली में दृश्यता कम हो गई है और सड़कों और हाइवे पर ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है।

      अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

      दिल्ली एनसीआर के बाहर की बात करें तो मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में सुबह के वक्त अगले पांच दिनों तक घना कोहरा और शीतलहर देखने को मिलेगा। पंजाब में 15 जनवरी तक कोल्ड से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।

      मौजूदा शीत लहर की स्थिति के कारण पंजाब और हरियाणा के लिए शनिवार के लिए रेड अलर्ट और कल (रविवार) के लिए क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

      भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि 16 जनवरी तक अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे और प्रचलित शीत लहर की स्थिति कम होने की संभावना नहीं है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+