BREAKING LIVE: सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 18 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

News Update Today: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी की रिमांड में भेजे जाने के बाद आज आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। वहीं दूसरी ओर आज सीबीआई ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के घर पर छापा मारा है। सीबीआई की ओर से यह एक्शन कैश फॉर क्वेरी मामले में लिया गया है।

वहीं रूस में आईएसआईएस ने भीषण आतंकी हमले को अंजाम दिया है। मॉस्को आतंकी हमला में मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 पहुंच गई है। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली है। देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए वन इंडिया डॉट कॉम के साथ।

Aaj ki Taza Khabar Live Arvind Kejriwal mahua moitra Russia Terrorist Attack Elvish Yadav Breaking News Today 23 march

LIVE Feed
Mar 23, 2024, 11:40 PM IST

सिक्किम विस चुनाव..कांग्रेस के कैंडिडेट्स की सूची जारी

कांग्रेस ने आगामी सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
Mar 23, 2024, 9:25 PM IST

PM मोदी के नेतृत्व में बीजेपी CEC की बैठक जारी

दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय में बीजेपी सीईसी की बैठक चल रही है। अटकलें हैं कि आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।
Mar 23, 2024, 8:32 PM IST

भाजपा सीईसी की बैठक

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा सीईसी की बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे।
Mar 23, 2024, 8:30 PM IST

ईडी दफ्तर पहुंचीं सुनीता केजरीवाल

दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ईडी दफ्तर पहुंचीं।
Mar 23, 2024, 8:02 PM IST

याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने अपनी गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया। उनके वकील द्वारा तत्काल सूचीकरण के लिए एक तत्काल उल्लेख किया गया था। HC ने इससे इनकार कर दिया और मामले को बुधवार को फिर से खोलने के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।
Mar 23, 2024, 7:45 PM IST

जीतन राम मांझी ने कहा

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन के बाद कहा, "हम NDA में प्रधानमंत्री मोदी के प्यार और प्रतिष्ठा के चलते हम आए हैं। बिना किसी शर्त के उनके साथ गठबंधन में रहे हैं। हमें गया से लोकसभा टिकट दिया गया। रामलला हमारे लिए पारंपरिक आस्था का विषय है। जन-जन का नारा हो गया है अबकी बार 400 पार।"
Mar 23, 2024, 7:04 PM IST

बीजेपी में शामिल हुए राजीव कुमार ठाकुर

लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के पूर्व नेता राजीव कुमार ठाकुर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।
Mar 23, 2024, 6:39 PM IST

रूस में राष्ट्रीय शोक की घोषणा

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने मॉस्को में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। इसके साथ ही राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
Mar 23, 2024, 5:48 PM IST

केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को दिल्ली HC में दी चुनौती

अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है और तत्काल रिहाई की मांग की है।
Mar 23, 2024, 5:34 PM IST

पद्मा राव गौड़ उम्मीदवार घोषित

हैदराबाद, तेलंगाना: बीआरएस प्रमुख केसीआर ने पद्मा राव गौड़ को सिकंदराबाद लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया।
Mar 23, 2024, 4:48 PM IST

बंगाल के लिए CPIM ने जारी की दूसरी सूची

लोकसभा चुनाव को लेकर बंगाल के लिए CPIM ने दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें मोहम्मद सलीम को मुर्शिदाबाद से चुनाव के लिए उतारा गया है।
Mar 23, 2024, 4:18 PM IST

मॉस्को आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या हुई 115

रूस की राजधानी मॉस्को में क्रोकस सिटी हॉल पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है।
Mar 23, 2024, 3:48 PM IST

TMC नेता कुणाल घोष ने कहा

TMC नेता महुआ मोइत्रा के आवास पर CBI छापे पर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "यह केंद्र सरकार की प्रतिशोध की राजनीति है। महुआ मोइत्रा ने बीजेपी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सवाल उठाए और उसके बाद वे उनका निशाना बन गईं। महुआ मोइत्रा कृष्णानगर से हमारी उम्मीदवार हैं, वो चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी।"
Mar 23, 2024, 3:22 PM IST

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा

बैंक खाते फ्रीज करने के कांग्रेस के आरोप पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा, ''...सभी राजनीतिक दलों को टैक्स में छूट मिलती है। इसमें किसी भी दल के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता। लेकिन कांग्रेस के खाते 'फ्रीज' क्यों? कांग्रेस पार्टी ने 2017-18 में टैक्स रिटर्न की समय सीमा को छोड़ दिया और समय सीमा बढ़ा दी। वहीं, कोई भी राजनीतिक दल 20,000 रुपये से अधिक का नकद दान स्वीकार नहीं कर सकता। लेकिन कांग्रेस ने 14 लाख रुपये का दान स्वीकार कर लिया था।"
Mar 23, 2024, 2:43 PM IST

लानी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी

तमिलनाडु के डिंडीगुल के पलानी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। डिंडीगुल के एसपी प्रदीप ने एएनआई को बताया कि रेलवे स्टेशन पर बम की धमकी ईमेल के जरिए मिली। इसलिए हमने ट्रेन स्टेशन की जांच की। कोई बम नहीं है। आगे की जांच जारी है।
Mar 23, 2024, 2:13 PM IST

महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर छापेमारी

सीबीआई कथित पूछताछ के बदले नकदी मामले में टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के कोलकाता स्थित आवासों और अन्य स्थानों पर तलाशी ले रही है।
Mar 23, 2024, 2:04 PM IST

Bihar Board 12th Result 2024: सीवान का मृत्युंजय ने साइंस में किया टॉप

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज यानी शनिवार को घोषित हो गया। छात्र-छात्राओं काफी दिनों से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। आज उनका इंतजार खत्म हुआ। सीवान के मृत्युंजय कुमार ने साइंस स्ट्रीम में बाजी मारी। उन्होंने 482 अंक (96.2%) हासिल कर साइंस स्ट्रीम में टॉप किया।
Mar 23, 2024, 1:42 PM IST

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी

बिहार बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। विद्यार्थी इस खबर के माध्यम से लिंक पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
Mar 23, 2024, 1:26 PM IST

के कविता की ईडी हिरासत 26 मार्च तक बढ़ी

शराब नीति घोटाला केस में दिल्ली की अदालत ने के कविता की ईडी हिरासत 26 मार्च तक बढ़ा दी।
Mar 23, 2024, 1:07 PM IST

श्रावस्ती से BSP सांसद राम शिरोमणि पार्टी से निष्कासित

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से BSP सांसद राम शिरोमणि को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
Mar 23, 2024, 12:46 PM IST

भगवंत मान ने कहा

पंजाब के सीएम और आप नेता भगवंत मान ने कहा, "कल से पूरा देश गुस्से में है, बीजेपी भारत में तानाशाही लाना चाहती है। दिल्ली में उनकी सरकार नहीं बनी है इसलिए वो सरकार नहीं चलने दे रहे हैं, एलजी को सारी शक्तियां दी गईं, पंजाब में उनकी सरकार नहीं बनी, इसलिए राज्यपाल हस्तक्षेप करेंगे, पश्चिम बंगाल में उनकी सरकार नहीं बनी, इसलिए वे चाहते हैं कि राज्यपाल शासन करें। बीआर अंबेडकर का संविधान खतरे में है।
Mar 23, 2024, 12:03 PM IST

केजरीवाल के खिलाफ सरकारी गवाह बन जाउंगा: सुकेश

दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट में कथित ठग सुकेश चन्द्रशेखर ने कहा कि, "मैं उन्हें बेनकाब कर दूंगा, मैं केजरीवाल और उनकी टीम के खिलाफ सरकारी गवाह बन जाऊंगा। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि उन्हें सजा दी जाए।
Mar 23, 2024, 11:36 AM IST

आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या में इजाफा

मॉस्को आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है।
Mar 23, 2024, 11:35 AM IST

वडोदरा से भाजपा सांसद रंजनबेन भट्ट ने लौटाया टिकट

वडोदरा से भाजपा सांसद रंजनबेन भट्ट ने पार्टी द्वारा उन्हें दोबारा टिकट दिए जाने के बावजूद लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने ऐलान किया है कि वह चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने उनकी उम्मीदवारी का विरोध किया है।
Mar 23, 2024, 11:33 AM IST

के कविता की कोर्ट में पेशी

उत्पाद शुल्क नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामला: बीआरएस एमएलसी के कविता को कुछ ही देर में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्हें 23 मार्च, 2024 तक रिमांड पर लिया गया था। उसकी ईडी हिरासत आज समाप्त हो रही है।
Mar 23, 2024, 11:29 AM IST

उन्होंने कहा कि उनकी अरविंद केजरीवाल से कभी मुलाकात या बात नहीं हुई और उनका AAP से कोई लेना-देना नहीं है। इतना कहते ही उन्हें अगले ही दिन ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। कई महीनों तक जेल में रहने के बाद उन्होंने अपना बयान बदल दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उनसे शराब घोटे पर बात की। इतना कहते ही उन्हें जमानत दे दी गई, लेकिन पैसा कहां है? मनी ट्रेल कहां है?
Mar 23, 2024, 11:29 AM IST

आतिशी ने कहा कि, AAP के किसी भी नेता, मंत्री या कार्यकर्ता के पास से अपराध की कोई भी पैसा बरामद नहीं हुआ है। इसी मामले में दो दिन पहले सिर्फ एक शख्स शरत चंद्र रेड्डी के बयान के आधार पर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था। वे अरबिंदो फार्मा के मालिक हैं। उन्हें 9 नवंबर 2022 को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
Mar 23, 2024, 11:25 AM IST

आप की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, "दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाले में पिछले दो वर्षों से CBI-ED की जांच चल रही है। इन दो सालों में एक सवाल बार-बार सामने आया है कि मनी ट्रेल कहां है? पैसा कहां गया?
Mar 23, 2024, 11:25 AM IST

सीबीआई की रेड

TMC नेता महुआ मोइत्रा से जुड़े कई ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी, यह कार्रवाई 'पैसे लेकर सवाल पूछने' (Cash for Query) से जुड़ा है।
Mar 23, 2024, 11:23 AM IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आज उनकी पत्नी सुनीत केजरीवाल वीडियो स्टेटमेंट जारी कर सकती हैं।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+