Bihar Board 12th Result 2024: सीवान का मृत्युंजय ने साइंस में किया टॉप, जानिए आर्ट्स और कॉर्मस का कौन रहा टॉपर

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज यानी शनिवार को घोषित हो गया। छात्र-छात्राओं काफी दिनों से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। आज उनका इंतजार खत्म हुआ। सीवान के मृत्युंजय कुमार ने साइंस स्ट्रीम में बाजी मारी। उन्होंने 482 अंक (96.2%) हासिल कर साइंस स्ट्रीम में टॉप किया।

वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम में तुषार कुमार ने 482 अंक (96.4%) हासिल कर टॉप किया। शहपुरा की प्रिया कुमारी ने 478 अंक हासिल कर (95.6%) टॉप किया।

Bihar 12th Result

तीनों संकाय में कुल 24 विद्यार्थी टॉप 5 पोजिशन पर रहे

बता दें कि बिहार बोर्ड ने आपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जा कर चेक कर सकते हैं। इस बार साइंस में टॉप 5 में 11, आर्ट में 5 और कॉमर्स में टॉप 5 में 8 विद्यार्थी हैं। इस प्रकार तीनों संकाय मिलाकर कुल 24 विद्यार्थी टॉप 5 पोजिशन पर रहे हैं।

12वीं परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्रों ने लिया भाग

इस बार बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। इन स्टूडेंट्स में से 677921 छात्र और 621431 छात्राएं शामिल थीं। बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.15 प्रतिशत है। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 का उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है।

यह भी पढ़ें- Holi 2024: होली पर उत्तर प्रदेश व बिहार के यात्रियों की राह आसान बनाएगी गोरखपुर- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+