Today in Politics: PM मोदी आज UP के दौरे पर, कल्कि धाम मंदिर का करेंगे शिलान्यास
Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। पीएम मोदी सुबह करीब 10:30 बजे संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी श्री कल्कि धाम मंदिर के मॉडल का अनावरण और सभा को संबोधित भी करेंगे।
श्री कल्कि धाम का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। इस कार्यक्रम में कई संत, धार्मिक नेता और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।

इसके बाद पीएम मोदी यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (यूपीजीआईएस 2023) के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों के चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की 14000 परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। ये कार्यक्रम दोपहर लगभग 1:45 बजे होगा।
ये परियोजनाएं विनिर्माण, ऊर्जा, आईटी-आईटीईएस, खाद्य प्रसंस्करण, आवास-रियल एस्टेट, आतिथ्य-मनोरंजन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं। इस कार्यक्रम में लगभग 5000 प्रतिभागी शामिल होंगे। जिसमें उद्योगपति,भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधि और राजदूत-उच्चायुक्त शामिल होंगे।
अमेठी पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज उत्तर प्रदेश के अमेठी पहुंचेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को संसदीय क्षेत्र अमेठी के देवरी बॉर्डर से प्रवेश करेगी। इस यात्रा में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे।
स्मृति ईरानी का भी आज अमेठी में कार्यक्रम
दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी की जन संवाद विकास यात्रा भी आज सोमवार से ही शुरू हो रही है। इस जन संवाद विकास यात्रा में स्थानीय लोगों से संवाद करके उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता है। इस यात्रा के जरिए सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाती है।
इन खबरों पर भी रहेगी नजर?
- चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सुनवाई से पहले चंडीगढ़ के नवनियुक्त मेयर मनोज सोनकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
- शरद पवार गुट की अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। NCP पर अधिकार से जुड़े मामले को लेकर याचिका दायर की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications