Live: हरियाणा INLD प्रमुख नफे सिंह राठी पर अंधाधुंध फायरिंग, मौत
Breaking News Live Updates: PM मोदी ने आज गुजरात में 4,150 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। तो वहीं आज सुबह 11 बजे उन्होंने अपने लोकप्रिय रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित भी किया जिसमें उन्होंने देश की नारी शक्ति को सलाम किया।

तो वहीं पूरे देश में मौसम का उलटफेर जारी है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर आज बारिश होने की आशंका जताई हैं। पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें यहां इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
गर्दन, पीठ और कंधे में लगी गोली
झज्जर: ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल के डॉ. मनीष शर्मा ने कहा, "शाम को जिन चार लोगों को गोली लगी थी उन्हें ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल लाया गया। उनमें से दो काफी खून बह चुका था और वे मृत हालत में थे, इसके बावजूद हमने सीपीआर की कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दो अन्य को कंधे, जांघ और छाती के बाईं ओर गोली लगी है, उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है... पूर्व विधायक नफे सिंह और एक अन्य व्यक्ति जयकिशन को मृत अवस्था में लाया गया। उन्हें गर्दन, पीठ और कंधे में गोली मारी गई। कई घावों से पता चलता है कि कई राउंड फायरिंग हुई..."
हरियाणा INLD प्रमुख नफे सिंह राठी पर फायरिंग, मौत
बहादुरगढ़: हरियाणा इनेलो नेता अभय चौटाला ने एएनआई से पुष्टि करते हुए कहा, कि नफे सिंह राठी मौत हो गई है। हमारी पार्टी का एक कार्यकर्ता उनके साथ था, उसकी भी मौत हो गई है। बता दें कि हरियाणा INLD प्रमुख नफे सिंह राठी पर शनिवार को हमला हुआ था।
द्वारका नगरी के दर्शन पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज मुझे अद्भूत आध्यात्मिक साधना का लाभ भी मिला है। प्राचीन द्वारका जिसके बारे में कहते हैं कि उसे खुद भगवान श्रीकृष्ण ने बसाया था, आज वो समंदर में डूब गई है और आज मेरा सौभाग्य था कि समंदर के भीतर जाकर मुझे उस समुद्र में डूब चुकी द्वारका का दर्शन करने का और अवशेषों को स्पर्श करके जीवन को धन्य बनाने का, पूजा करने का सौभाग्य मिला..."
लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती-अखिलेश
न्याया यात्रा में समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "आगरा शहर दुनिया में जाना जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि ये मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है...आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती हैं...हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी..."
तब 111वां एपीसोड होगा...
लेकिन तीन महीने बाद जब ये वापस आएगा तो वो 111वां एपीसोड होगा, जो कि शुभ अंक है। इससे अच्छे क्या हो सकता है। मन की बात कार्यक्रम रूकेगा लेकिन देश की प्रगति थोड़े ही रूकेगी इसलिए मेरा लोगों से आग्रह है कि वो मन की बात हैश टैग से देश की उपलबद्धियों को जरूर शेयर करें-पीएम मोदी
READ MORE
More From
-
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications