Sudarshan Setu: देश का सबसे लंबा केबल पुल है 'सुदर्शन सेतु', 980 करोड़ में हुआ तैयार, जानें 5 खास बातें
Sudarshan Setu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 25 फरवरी को गुजरात के द्वारका में 'सुदर्शन सेतु' का उद्घाटन किया। ये देश का सबसे लंबा केबल पुल है। ये केबल ब्रिज ओखा मुख्य भूमि और बेयत द्वारका द्वीप को जोड़ेगा। यह लगभग 2.32 किलोमीटर लंबा है।
'सुदर्शन सेतु' को बनाने में लागत 980 करोड़ रुपये की आई है। 'सुदर्शन सेतु' को ओखा-बेट द्वारका सिग्नेचर ब्रिज के नाम से भी जाना जाएगा। ये पुल द्वारकाधीश मंदिर में आने वाले निवासियों और तीर्थयात्रियों के लिए बहुत खास महत्व रखेगा।

Sudarshan Setu: 'सुदर्शन सेतु' के बारे में 5 खास बातें?
- 1. सुदर्शन सेतु का डिजाइन बहुत ही खास और अद्वितीय है। इस पुल के दोनों तरफ श्रीमद्भगवद गीता के श्लोकों और भगवान कृष्ण की छवियों से सुसज्जित एक पैदलपथ है।
- 2. इसमें पैदलपथ के ऊपरी हिस्से पर सौर पैनल भी लगाए गए हैं, जिससे एक मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा।
Tomorrow is a special day for Gujarat’s growth trajectory. Among the several projects being inaugurated is the Sudarshan Setu, connecting Okha mainland and Beyt Dwarka. This is a stunning project which will enhance connectivity. pic.twitter.com/Pmq2lhu27u
— Narendra Modi (@narendramodi) February 24, 2024
- 3. सुदर्शन सेतु द्वारका-बेयत-द्वारका मार्ग के बीच यात्रा करने वाले भक्तों के समय को काफी बचाएगा। सेतु के निर्माण से पहले तीर्थयात्रियों को बेयत द्वारका तक पहुंचने के लिए नौका परिवहन पर निर्भर रहना पड़ता था।
- 4. सुदर्शन सेतु से इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ने की भी उम्मीद है। यह पुल देवभूमि द्वारका के प्रमुख पर्यटक आकर्षण भी होगा।
- 5. सुदर्शन सेतु से इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ने की भी उम्मीद है। चार लेन वाले इस पुल पर दोनों तरफ 2.50 मीटर चौड़े फुटपाथ हैं। पीएम मोदी ने अक्टूबर 2017 में पुल की नींव रखी थी। यह मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications