Today In Politics: PM मोदी आज करेंगे मन की बात, गुजरात दौरे पर 50 हजार करोड़ से ज्यादा की देंगे सौगात
Today In Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार 25 फरवरी को रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का ये 110वां मन की बात कार्यक्रम होगा।
पीएम मोदी का 'मन की बात' सुबह 11 बजे से ब्रॉडकास्ट होगा। ये साल 2024 का दूसरा मन की बात कार्यक्रम है। इसके अलावा पीएम मोदी आज गुजरात के दौरे पर भी जाएंगे। जहां पीएम मोदी 50 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

PM मोदी आज रहेंगे गुजरात दौरे पर
पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे रहेंगे। पीएम मोदी यहां से राष्ट्र को समर्पित कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 52,250 करोड़ रुपये से ज्यादा की बहु विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
इन विकास परियोजनाओं में स्वास्थ्य, सड़क, रेल, ऊर्जा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, पर्यटन जैसे अहम क्षेत्र शामिल हैं।
पीएम मोदी के कार्यक्रम का शेड्यूल
पीएम मोदी आज 25 फरवरी की सुबह 7:45 बजे बेयत द्वारका मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे। पूजा के बाद सुबह 8:25 बजे सुदर्शन सेतु का दौरा करेंगे। इसके बाद वह सुबह 9:30 बजे द्वारकाधीश मंदिर जाएंगे।
दोपहर लगभग 1 बजे पीएम मोदी द्वारका में 4150 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उसके बाद पीएम मोदी 3:30 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) राजकोट जाएंगे। पीएम मोदी 4:30 बजे राजकोट के रेसकोर्स मैदान में 48,100 करोड़ रुपये से अधिक राशि की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
पीएम मोदी द्वारका में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह हिस्सा लेंगे और 980 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ओखा मुख्य भूमि और बेयत द्वारका द्वीप को जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु का उद्घाटन करेंगे। यह लगभग 2:32 किलोमीटर का देश का सबसे लंबा केबल पुल है।
PM मोदी आज 'आयुष परियोजनाओं' का भी करेंगे उद्घाटन
पीएम मोदी आज 25 फरवरी को आयुष मंत्रालय के दो संस्थानों का भी उद्घाटन करेंगे, जिससे देश में स्वास्थ्य सेवा की स्थिति और बेहतर होगी। इनमें महाराष्ट्र के पुणे स्थित राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान (एनआईएन) ''निसर्ग ग्राम'' है और हरियाणा के झज्जर स्थित केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (सीआरआईवाईएन) हैं। पीएम मोदी इन दोनों संस्थानों को वर्चुअल जरिए के जरिए राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
आज इन खबरों पर भी रहेंगी नजर
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। यहां अमित शाह लोकसभा चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे।
राहुल गांधी की भारज जोड़ो न्याय यात्रा आज भी यूपी में रहेगी। कल इस यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications