LIVE: लद्दाख में हिली धरती, देर रात लेह में आए भूकंप के झटके, 4.2 मापी गई तीव्रता

Breaking News Live Updates: लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार 64.2 करोड़ लोगों ने मतदान किया। इस चुनाव में 31 करोड़ महिला और 33 करोड़ पुरुषों ने मतदान किया। आपको बता दें कि चुनावी नतीजे 4 जून को आने वाले हैं। मंगलवार को साफ हो जाएगा कि देश में अगली सरकार किसकी बनने वाली है?

अगर मौसम की बात करें तो पूरा उत्तर भारत इस वक्त भयंकर गर्मी से परेशान है, हालांकि पिछले दो -तीन दिनों से मौसम में तब्दीली हुई है लेकिन फिर भी उत्तर भारत भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है।

Aaj ki Taja Khabar

इसके लिए अलर्ट जारी है तो वहीं दक्षिण भारत में जमकर मेघ बरस रहे हैं, केरल मानसूनी बारिश की चपेट में है तो वहीं इसके आस-पास के राज्यों में प्रीमानसून गतिविधियां जारी हैं। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jun 03, 2024, 10:35 PM IST

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आज राज्य के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य से मुलाकात की। दरअसल, सिक्किम चुनाव के बाद बीजेपी एक बार फिर से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सीएम प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाले सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने 32 विधानसभा सीटों में से 31 सीटें पर जीत दर्ज की है।
Jun 03, 2024, 8:19 PM IST

कांग्रेस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

मंगलवार को काउंटिंग से पहले कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ता और पोलिंग एजेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। पार्टी ने अपने लेटर में कहा कि काउंटिंग में गड़बड़ी दिखे तो तुरंत वीडियो भेजें।
Jun 03, 2024, 8:03 PM IST

आतिशी का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी का कहना है, "अरविंद केजरीवाल को भाजपा ने फर्जी मामले में गिरफ्तार किया है। कल अरविंद केजरीवाल ने आत्मसमर्पण किया और तिहाड़ जेल चले गए। लेकिन भाजपा शासित केंद्र सरकार को शांति नहीं मिली है। भाजपा अरविंद केजरीवाल को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्हें ऐसी कोठरी में रखा गया है, जहां कूलर तक की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे समय में जब दिल्ली का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस, 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, तिहाड़ जेल में कुख्यात अपराधियों को कूलर मुहैया कराया जाता है, लेकिन दिल्ली के लोकप्रिय सीएम अरविंद केजरीवाल को इस भीषण गर्मी में कूलर नहीं दिया गया है। मैं भाजपा से यह पूछना चाहती हूं। मैं उनके एलजी साहब से पूछना चाहती हूं कि आप कितना नीचे गिरेंगे?..."
Jun 03, 2024, 8:01 PM IST

दिल्ली: घर में लगी भीषण आग

दिल्ली के मटियाला इलाके में एक घर में आग लग गई। मौके पर दमकल की 9 गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।
Jun 03, 2024, 6:46 PM IST

एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने लिखा चुनाव आयोग को पत्र

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखकर संदेशखली और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों का दौरा करने की अनुमति मांगी है।
Jun 03, 2024, 6:44 PM IST

तेलुगु अभिनेत्री हेमा गिरफ्तार

बेंगलुरु, कर्नाटक: तेलुगु अभिनेत्री हेमा को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया, उन्हें आज जज के सामने पेश किया जाएगा: डॉ. चंद्रगुप्त, केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के अतिरिक्त आयुक्त
Jun 03, 2024, 6:13 PM IST

अफज़ाल अंसारी ने कहा

गाज़ीपुर से सपा उम्मीदवार अफज़ाल अंसारी ने कहा, "एग्जिट पोल पहले से बना के रखा गया था। INDIA गठबंधन 300 से अधिक लोकसभा सीटें हासिल कर सकती है, बीजेपी लगभग 250 लोकसभा सीटें जीतेगी। पीएम मोदी को वाराणसी में पहले से भी कम वोट मिलने वाले हैं। मैं अपना रिकॉर्ड तोड़ दूंगा।"
Jun 03, 2024, 5:16 PM IST

ताज एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में आग लगी

दिल्ली के सरिता विहार में ताज एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में आग लगी।
Jun 03, 2024, 4:22 PM IST

के कविता की न्यायिक हिरासत 7 जून तक बढ़ाई

शराब नीति मामले में के कविता की न्यायिक हिरासत 7 जून तक बढ़ाई गई।
Jun 03, 2024, 3:03 PM IST

अखिलेश यादव ने कहा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "ऐसा (सेंसेक्स-निफ्टी का रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचना) इसलिए है क्योंकि लोग लाभ कमाने की कोशिश कर रहे हैं, कल वे बच निकलेंगे। अमूल ने आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए दूध की कीमत में 2 रुपये की वृद्धि की है। उन्होंने अपने लोगों को लाभ कमाने में मदद करने के लिए कीमतें बढ़ाई हैं। ऐसी संभावना है कि वे धीमी गति से गिनती करेंगे और रात में बिजली कटौती करेंगे।"
Jun 03, 2024, 1:46 PM IST

प्रदीप गुप्ता ने कहा

एक्सिस माई इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप गुप्ता ने कहा, "एक्सिस माई इंडिया ने पिछले 10 वर्षों से लगातार एग्जिट पोल किए हैं। हमने 2 लोकसभा चुनावों सहित 69 चुनावों में ऐसा किया है। हमारी भविष्यवाणियां 65 सही रही हैं।" जहां तक ​​विश्वसनीयता का सवाल है, जो लोग सवाल उठा रहे हैं, उन्हें हमारा ट्रैक रिकॉर्ड देखना चाहिए, वे संतुष्ट होंगे।''
Jun 03, 2024, 12:51 PM IST

राजीव कुमार ने कहा

लोकसभा चुनावों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "हमने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह सभी G7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और EU के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है।
Jun 03, 2024, 12:45 PM IST

पीसी में बोले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस हो रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार चुनाव मतदान में मतदान का विश्व रिकॉर्ड बना।
Jun 03, 2024, 12:32 PM IST

दिल्ली जल संकट पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली जल संकट के समाधान के लिए ऊपरी यमुना नदी बोर्ड को सभी हितधारक राज्यों की 5 जून को एक आपातकालीन बैठक आयोजित करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने पड़ोसी राज्य हरियाणा से अतिरिक्त पानी मांगने की दिल्ली सरकार की याचिका को सुनवाई के लिए 6 जून के लिए पोस्ट किया है और बैठक के मिनट्स और उठाए गए कदमों पर सुझाव मांगे हैं।
Jun 03, 2024, 11:28 AM IST

पुलवामा मुठभेड़ में बड़ा अपडेट

पुलवामा मुठभेड़: निहामा इलाके के जिस घर में फंसे हैं आतंकी, उसमें लगी आग। मुठभेड़ चल रही है।
Jun 03, 2024, 11:23 AM IST

अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला

BJP ने जनता की जान को खतरे में डाला है। BJP ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती रही है। विकास के झूठे आंकड़े देकर जनता को ठगा है। जनता BJP के खिलाफ आंदोलित है। इंडिया की जीत देश की जनता की जीत है। प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार की नीतियों पर अखिलेश का हमला।
Jun 03, 2024, 10:28 AM IST

सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ऑफिस में आज सुबह 11 बजे अखिलेश यादव करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस।
Jun 03, 2024, 9:23 AM IST

मुंबई के जेल में कैदी की पीट-पीटकर हत्या

मुंबई के कलंबा सेंट्रल जेल में आज सुबह खूनी खेल हुआ है, ANI की खबर मुताबिक 70 वर्षीय कैदी मुन्ना उर्फ ​​मोहम्मद अली खान उर्फ ​​मनोज कुमार उर्फ ​​भंवरलाल गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर गई है। आपको बता दें कि वो 1993 के मुंबई बम विस्फोट का आरोपी था। 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच जारी है।
Jun 03, 2024, 8:20 AM IST

Milk Price: लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले बढ़ीं दूध की कीमतें

Milk Price Hike: अमूल दूध पीने वालों को लगेगा झटका! बढ़ गए दाम, जानिए क्या हैं नई दरें
Jun 03, 2024, 8:19 AM IST

टोल टैक्स को 5 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया

पूरे देश में टोल टैक्स को 5 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है, ये नियम आज से लागू हो गया है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बताया कि इसे पहले ही लागू किया जाना था लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसे टाल दिया गया था।
Jun 03, 2024, 8:10 AM IST

एमपी में बड़ा सड़क हादसा, 13 की मौत, 15 घायल

मध्य प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, 13 की मौत, 15 घायल, सभी ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे थे बारात, CM ने जताया शोक।
Jun 03, 2024, 8:09 AM IST

Election Results 2024: तेज, सटीक अपडेट्स के लिए जुड़ें One India से

Lok Sabha Election Results 2024: देश का बड़ा चुनाव, सबसे तेज, सटीक, ताजा अपडेट्स के लिए जुड़ें OneIndia से
Jun 03, 2024, 8:09 AM IST

आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?

SL vs SA: आज के T20 World Cup 2024 मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
Jun 03, 2024, 8:06 AM IST

दिल्ली में पानी की किल्लत

राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Jun 03, 2024, 8:05 AM IST

पुलवामा जिले में मुठभेड़ शुरू

पुलवामा जिले के निहामा इलाके में मुठभेड़ हो रही है, पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं: कश्मीर जोन पुलिस
Jun 03, 2024, 8:04 AM IST

चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

चुनाव आयोग आज दोपहर 12.30 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुताबिक इस दौरान आयोग मतदान प्रतिशत से लेकर मतगणना तक की जानकारी साझा कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+