मध्य प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, 13 की मौत, 15 घायल, सभी ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे थे बारात

Madhya Pradesh Road Accident: मध्य प्रदेश में रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जिसमें 13लोगों की मौत हो गई। हादसे के चलते 15 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतकों और घायलों में वे लोग हैं, जो ट्रैक्टर ट्राली से बरात जा रहे थे। घटना की जानकारी होने के पर राजगढ़ के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहंचे। हादसे को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं बिहार के औरंगाबाद में एक और सड़क हादसा हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई।

एमपी के राजगढ़ जिले में ये हादसा रविवार देर रात हुआ। घायलों में शामिल डेहरी थाना क्षेत्र के कचौड़ी गली निवासी रौशन कुमार का उपचार सदर अस्पताल में किया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए बाहर रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सक ने तीन को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनने के बाद सदर अस्पताल पहुंचे अपने परिजनों को देख चीख रहे थे।

Road Accident

सभी मृतओं और घायलों की लिस्ट में शामिल झालावाड़ के निवासी हैं। वे एक शादी समारोह में शामिल होने एक ट्राली पर बैठकर कर जा रहे थे।

हादसे की जानकारी देते हुए, डीएम हर्ष दीक्षित ने कहा राजस्थान से कुछ लोग ट्रैक्टर में सवार होकर एक शादी में शामिल होने के लिए राज्य में आ रहे थे। राजस्थान-राजगढ़ सीमा के पास ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए।" दो लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है...घायलों को सरकार के निर्देशानुसार उचित इलाज दिया जा रहा है...।''

वहीं दूसरी बड़ी दुर्घटना दो दिन पहले शुक्रवार हुई थी, जब भोजपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड ओवरब्रिज बाइपास के पास कार और डंपर के बीच टक्कर हो गई है। इस घटना में डंपर ने कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल डेहरी थाना क्षेत्र के कचौड़ी गली निवासी रौशन कुमार को सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

राष्ट्रपति मुर्मू और सीएम ने जताया शोक

राजगढ़ सड़क हादसे लेकर भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।"

वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख दुख व्यक्त किया है। वहीं दूसरी बड़ी दुर्घटना दो दिन पहले शुक्रवार हुई थी, जब भोजपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड ओवरब्रिज बाइपास के पास कार और डंपर के बीच टक्कर हो गई है। इस घटना में डंपर ने कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल डेहरी थाना क्षेत्र के कचौड़ी गली निवासी रौशन कुमार को सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राजगढ़ के पीपलोदी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 लोगों की असमय मृत्यु हो गई। मौके पर कैबिनेट में साथी एसपी बैरोला के साथ कलेक्टर एवं एसपी राजगढ़ मौके पर उपस्थित है। हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल, राजगढ़ में जारी है साथ ही गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को भोपाल रेफर किया गया है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।...।।ॐ शांति।।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+