Milk Price Hike: अमूल दूध पीने वालों को लगेगा झटका! बढ़ गए दाम, जानिए क्या हैं नई दरें
Amul Milk Price Hike: अमूल दूध की कीमतें एक बार भार फिर बढ़ाई गई हैं। आज सोमवार से नई दरें लागू कर दी गई हैं। जिसके मुताबिक अब अमूल गोल्ड के दाम 64 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 66 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इससे पहले अमूल दूध के दामों में 6 से 8 प्रतिशत की वृद्धि की थी।
अमूल दूध की कीमतें एक बार भार फिर बढ़ाई गई हैं। 2 जून से नई दरें लागू कर दी गई हैं। इससे पहले अमूल दूध के दामों में 6 से 8 प्रतिशत की वृद्धि की थी। अमूल ने अपने नए निर्णय के तहत दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

अमूल की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि दूध के दाम में सिर्फ 3-4% की बढ़ोतरी की गई है, जो फूड इन्फ्लेशन से भी काफी कम है। अमूल ने कहा, "फरवरी 2023 से दाम नहीं बढ़े थे, इसलिए बढ़ोतरी जरूरी थी। अमूल का दावा है कि दूध के उत्पादन और ऑपरेशन कोस्ट में बढ़ोतरी होने की वजह से दाम बढ़ाया गया। पिछले साल अमूल के दूध संघों ने किसानों के दामों में औसतन 6-8% बढ़ोतरी की थी। अमूल की पॉलिसी के अनुसार, ग्राहकों के दिए 1 रू में से 80 पैसे दूध उत्पादन कर्ता को जाते हैं।"
दूध के दाम के साथ अमूल ने दही के दाम में भी वृद्धि की है। हालांकि इसको लेकर अमूल ने अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है, लेकिन गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (GCMMF) ने अपने वितरकों को नई कीमतों के साथ एक सूची भेजी है। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि दही की दाम भी अमूल ने बढ़ाए हैं।
कितने बढ़े अमूल दूध के दाम?
अमूल (Amul) दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल टी स्पेशल दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। कीमत में वृद्धि के बाद अब अमूल गोल्ड के दाम 64 रुपये/लीटर से बढ़कर 66 रुपये/लीटर हो जाएंगे। जबकि अमूल टी स्पेशल के दाम 62 रुपये से बढ़कर 64 रुपये प्रति लीटर कर दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications