Live: BJP सरकार की तुलना 'तालिबान' से करने पर मायावती के भतीजे के खिलाफ केस
Breaking News Live Updates: आज दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव के बीच ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।
अगर मौसम की बात करें तो देश में मौसम का उलटफेर जारी है, उत्तरभारत के मैदानी इलाके अभी से ही आग उगल रहे हैं तो वहीं आज सुबह दिल्ली में हल्की बरसात होने से लोगों को राहत मिली है।

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
कांग्रेस दो लोकसभा उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान
कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से ओडिशा के लिए दो लोकसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। नरेंद्र प्रधान को कांग्रेस ने ओडिशा के संबलपुर से टिकट दिया है। जबकि सुरेश मोहपात्रा को ओडिशा के कटक से लोकसभा का टिकट दिया गया है।
पश्चिम बंगाल सरकार की अपील पर सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट 29 अप्रैल को कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार की अपील पर सुनवाई करेगा, जिसमें संदेशखाली हिंसा मामले की सीबीआई जांच का निर्देश दिया गया था। पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग द्वारा 2016 में की गई शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की लगभग 24,000 नियुक्तियों को रद्द करने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के हालिया फैसले के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।
लवली के इस्तीफे पर CM सैनी
कुरूक्षेत्र: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "कांग्रेस में लगातार भगदड़ मची हुई है...लोग सब समझते हैं और लोग परिवारवाद से तंग हैं। अब लोगों ने यह मन बना लिया है कि परिवारवादी पार्टियों से छुटकारा मिले और जो देश के लिए काम करने वाले लोग हैं, देश को आगे बढ़ाने वाले लोग हैं...ऐसे लोगों के साथ आज जनता मिलकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है..."
सुनीता केजरीवाल का रोड शो
दिल्ली में आप उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, "मैं आपसे तानाशाही के खिलाफ वोट करने की अपील करती हूं। अरविंद केजरीवाल की गलती क्या है? उनकी गलती यह है कि उन्होंने मुफ्त बिजली दी, स्कूल-मोहल्ला क्लीनिक बनाए।'
बाजार में भीषण आग
गुजरात: नडियाद के एक बाजार में भीषण आग लग गई। जिस पर काबू पाने का प्रयास जारी है। जिला अग्निशमन अधिकारी दीक्षित पटेल के मुताबिक, ''नडियाद के अहमदाबादी इलाके में 3 दुकानों में आग लग गई और दो 4 पहिया वाहन भी आग की चपेट में आ गए। जांच से पता चला कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। कोई हताहत नहीं। आग अब नियंत्रण में है।"
गुजरात के समीप 90 KG ड्रग्स के साथ 14 पाकिस्तानी गिरफ्तार
गुजरात के समीप 90 KG ड्रग्स के साथ 14 पाकिस्तानी गिरफ्तार, भारतीय तटरक्षक बल की कार्रवाई
मोदी पर क्या कार्रवाई कर सकता है आयोग या कोर्ट?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नफरत फैलाने का आरोप लगा है| दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें छह साल के लिए उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की गई है|
अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रमुख का पद छोड़ा
अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रमुख के पद से दिया इस्तीफा, AAP के साथ गठबंधन से थे नाराज
मुंबई पुलिस की हिरासत में साहिल खान
15 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में फंसे Sahil Khan, एक्टर को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया
TV पर स्वयंवर रचाने वाली इस ग्लैमरस अभिनेत्री का एक्टिंग से मोहभंग
TV पर स्वयंवर रचाने वाली इस ग्लैमरस अभिनेत्री का एक्टिंग से मोहभंग, वायरल वीडियो देखकर लोग हैरान
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications