TV पर स्वयंवर रचाने वाली इस ग्लैमरस अभिनेत्री का एक्टिंग से मोहभंग, वायरल वीडियो देखकर लोग हैरान

Ratan Raajputh and Spirituality: 'अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो' शो के जरिए लोगों के दिलों में बेहद खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री रतन राजपूत की एक वक्त पर तगड़ी फैन फॉलोइंग थीं।

बिहार की रहने वाली इस खूबसूरत अभिनेत्री ने टीवी पर अपना स्वयंवर भी रचाया था लेकिन पिछले पांच सालों से अदाकारा शो बिजनेस से काफी दूर हैं।

Ratan Raajputh

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद हर कोई बेहद हैरान और परेशान है।

'रतन ने एक्टिंग को छोड़कर आध्यात्म को अपना लिया'

दरअसल वीडियो से पता चल रहा है कि रतन ने एक्टिंग को छोड़कर आध्यात्म को अपना लिया है और पिछले पांच सालों से वो आध्यात्मिक यात्रा पर हैं, वीडियो मे वो प्रेमानंद महाराज के आश्रम में हैं।

'गुरुजी, मैं पिछले 5 सालों से आध्यात्मिक यात्रा पर हूं'

जहां वो उनसे सवाल कर रही हैं कि 'गुरुजी, मैं पिछले 5 सालों से आध्यात्मिक यात्रा पर हूं और एक्टिंग के प्रति कोई रूझान नहीं रहा, मैं क्या करूं, कैसे एक्टिंग और आध्यात्म के बीच एक तारतम्य बैठाऊं।'

नोट नकली हैं तो उसे उठाने की इच्छा नहीं रहती है

तो इस पर प्रेमानंद महाराज उनसे कहते हैं कि 'जब आपको पता चल जाए कि नोट नकली हैं तो उसे उठाने की और अपने पास रखने की कोई इच्छा नहीं रहती है।'

'आप समझ जाते हैं कि आपको ईश्वर की सेवा करनी है...'

'इसी कारण आपका मन एक्टिंग में नहीं लग रहा है लेकिन जब आप आध्यात्म का मतलब समझ जाते हैं तो आप भगवान के समीप पहुंच जाते हैं और सत्य को समझ लेते हैं, आप समझ जाते हैं कि अब आपको ईश्वर की सेवा करनी है तो आपको एक्टिंग करने में दिक्कत नहीं होगी।'

रतन राजपूत एक नाइलाज बीमारी से जूझ रही हैं

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रतन राजपूत एक नाइलाज बीमारी से जूझ रही हैं और इसी कारण वो एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं।

'वो लाइट बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं'

दरअसल उन्हें ऑटो इम्यून बीमारी हुई है, जिसकी वजह से वो लाइट बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं, उन्हें सनलाइट से भी दिक्कत होती है। वो इसका इलाज करा रही हैं लकिन ये बीमारी पूरी तरह से ठीक होने वाली नहीं हैं, हालांकि रतन अभिनय से दूर हैं लेकिन वो ब्लॉगिंग के जरिए लोगों से जुड़ी हुई हैं।

वीडियो सामने आने से फैंस को धक्का लगा

लेकिन उनका इस तरह का वीडियो सामने आने से उनके फैंस को थोड़ा धक्का लगा है। वो बार-बार कह रहे हैं कि 'आप एक्टिंग की दुनिया में वापस जरूर आएं और जल्दी ही वापसी करें।'

'अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो' से मिली सफलता

मालूम हो कि रतन राजपूत ने अपनी एक्टिंग की शुरूआत साल 2006 में 'रावण' शो से की थी लेकिन इन्हें लोकप्रिता हासिल हुई 'अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो'की लाली बनकर, इस शो के बाद वो टीवी की हिट अभिनेत्रियों में से एक हो गई थीं, इसके बाद उन्होंने रियलिटी शो ' बिग बॉस 7' में भाग लिया था।

टीवी पर स्वयंवर रचाकर मचाया था तहलका

उन्होंने 'रतन का रिश्ता', जिसे 'स्वयंवर सीजन 3'के नाम से भी जाना जाता है, से भी काफी चर्चा बटोरी थी। शो में रतन का दिल उत्तराखंड के अभिनव शर्मा ने जीता था, जो से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

'ये शादी करेंगे लेकिन इस जोड़े ने शादी नहीं की है'

इन लोगों ने कहा था कि 'ये शादी करेंगे लेकिन इस जोड़े ने शादी नहीं की है, लेकिन उन्होंने घोषणा की थी कि उनकी सगाई हुई थी लेकिन इस बात में भी कितनी सच्चाई है, ये आज तक किसी को पता नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+