गुजरात के समीप 86 KG ड्रग्स के साथ 14 पाकिस्तानी गिरफ्तार, भारतीय तटरक्षक बल की कार्रवाई

नारकोटिक्स ब्यूरो और गुजरात एटीएस के साथ एक संयुक्त अभियान में भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात तट के निकट अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास लगभग 86 किलो ड्रग्स के साथ 14 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है। बरामद ड्रग्स की बाजार में कीमत करीब 602 करोड़ रुपए आंकी गई है

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से खुफिया इनपुट के आधार पर एजेंसियां ऑपरेशन चला रही थी। ये ऑपरेशन 48 घंटे से चल रहा था। इंडियन कोस्टगार्ड ने भी एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

pakistanis-with-around-90-kg-of-drugs

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में पाकिस्तानी नागरिकों ने एटीएस अधिकारियों पर अपनी नाव चढ़ाने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई में फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद इन सभी को पकड़ लिया गया।

ATS और भारतीय कोस्ट गार्ड की सजगता के कारण पिछले तीन वर्षों में ऐसे 11 सफल ऑपरेशन हुए हैं। इससे पहले भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर एक ऑपरेशन में 12 मार्च को जानकारी दी थी कि उन्होंने ड्रग्स के 60 पैकेट ले जा रही एक नाव को जब्त कर लिया था और जहाज पर सवार छह पाकिस्तानी सदस्यों को पकड़ लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी ने जानकारी देते हुए बताया था कि भारतीय तटरक्षक बल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के पास अरब सागर में एक संयुक्त अभियान चलाया गया था।

अरब सागर में एजेंसियों द्वारा 26 फरवरी को भी ऑपरेशन चलाया गया था, जिसमें पोरबंदर तट से पांच पाकिस्तानी नागरिकों को चरस सहित 3,300 किलोग्राम नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), भारतीय नौसेना और गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते के एक संयुक्त अभियान में हिंद महासागर में तट से लगभग 60 समुद्री मील दूर लगभग 3,300 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किया गया था।

एक और इस्लामिक देश के साथ होगा भारत का ट्रेड डील.. मोदी सरकार की मिडिल ईस्ट डिप्लोमेसी का नया चैप्टर!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+