15 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में फंसे Sahil Khan, एक्टर को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया

Mahadev Book Betting Case: महादेव बुक बेटिंग मामले में एक्टर साहिल खान की मुसीबतें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। दरअसल, साहिल खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपी करार दिया था। जिसके बाद कोर्ट ने उनकी याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया। अब खबर आ रही है कि इस मामले में साहिल खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Sahil Khan

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस की SIT टीम ने उन्हें शनिवार रात हिरासत में लिया। साहिल खान पर 15 हजार करोड़ के फ्रॉड का आरोप है जो कि बहुत बड़ा अमाउंट है। बता दें कि इससे पहले एक शख्स को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए मुंबई पुलिस ने साहिल खान को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि, इस मामले में साहिल खान से पहले कई बड़े एक्टर्स का नाम शामिल हो चुका है। लेकिन साहिल के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। शिकायत में दावा किया गया है कि सोशल मीडिया पर कई ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप पाए गए हैं जिसका साहिल खान प्रमोशन कर रहे थे। इसमें महादेव बेटिंग एप भी शामिल है। इस वजह से साहिल पर आरोप लगा है कि उन्होंने सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल किया है। जिसके बाद साहिल को मुंबई साइबर सेल ने कई बार समन भेजा है और फिर SIT का गठन कर जांच आगे बढ़ाई गई। खैर अब पुलिस ने साहिल को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि, साहिल खान को फिटनेस ट्रेनर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने एक्टिंग को छोड़ने के बाद अपनी फिटनेस जर्नी शुरू की थी। वो Divine Nutrition नाम की एक कंपनी चलाते हैं जिससे उनकी करोड़ों की कमाई हो जाती है। वहीं साहिल खान ने अपने करियर में चुनिंदा फिल्में ही की थी जिसमें Excuse Me, स्टाइल, ये है जिंदगी और डबल क्रॉस जैसी फिल्में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+