Breaking News: मुंबई के घाटकोपर में भूस्खलन, 10 से अधिक झोपड़िया खाली कराई गईं

Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि सत्ता के लिए उन्होंने जम्मू-कश्मीर में 370 की दीवार बनाई थी। आपके आशीर्वाद से मोदी ने धारा 370 की दीवार को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पर भी जमकर प्रहार किया।

PM Modi

जहां देश में सियासी पारा उबाल पर है वहीं दूसरी ओर देश में मौसम का उलटफेर जारी है, उत्तरभारत के मैदानी इलाके अभी से ही आग उगल रहे हैं तो वहीं पहाड़ों पर बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Apr 13, 2024, 12:00 AM IST

नोएडा के गोदाम में लगी आग पर नियंत्रण

नोएडा सेक्टर 5 में एक गोदाम के भीतर आग लग गई। सूचना पर मौके पर दमकल की छह गाड़ियां पहुंची। आग की घटना को लेकर सीएफओ नोएडा, प्रदीप कुमार ने बताया कि नोएडा सेक्टर-5 के हरौला गांव में एक गोदाम में आग की घटना गैस रिसाव के कारण बताई जा रही है। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।
Apr 12, 2024, 11:04 PM IST

घाटकोपर में भूस्खलन

मुंबई में घाटकोपर (पश्चिम) में हिमालय सोसाइटी, वाल्मिकी नगर, दातार कंपाउंड, गोविंद नगर में झोपड़ियों पर भूस्खलन की घटना आज रात 9:55 बजे दर्ज की गई। एहतियात के तौर पर 10-12 झोपड़ियां खाली करा ली गई हैं और तलाशी अभियान जारी है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं: बीएमसी
Apr 12, 2024, 10:32 PM IST

देश में ‘अघोषित आपातकाल’: उमर अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि देश में ‘अघोषित आपातकाल’ है और यह 1975 के आपातकाल से भी अधिक खतरे में है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आपातकाल वाले बयान पर ये टिप्पणी की।
Apr 12, 2024, 10:31 PM IST

14 अप्रैल को अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है BJP

भारतीय जनता पार्टी 14 अप्रैल को अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है। बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले अपने घोषणापत्र को लेकर बैठक करेगी। इसमें पीएम मोदी की भी उपस्थिति हो सकती है।
Apr 12, 2024, 8:54 PM IST

छह साल का आदिवासी बच्चा बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रीवा के जनेह थाना अंतर्गत मनिका गांव में शुक्रवार शाम चार बजे 6 साल का बच्चा 60 फीट गहरे बोलबेल में गिर गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बच्चे को निकलवाने के प्रयास में लगे हुए हैं
Apr 12, 2024, 7:38 PM IST

दिल्ली की गर्मी

दिल्ली में आज इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, राजधानी में आज अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री मापा गया।
Apr 12, 2024, 7:24 PM IST

Retail Inflation: मार्च में महंगाई 10 महीने में सबसे कम
Apr 12, 2024, 7:23 PM IST

कर्नाटक

कलबुर्गी: पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "उनके दिमाग में हिंदू-मुस्लिम धर्म के नाम पर देश को अलग करना, धर्म में झगड़ा लड़ाना, समाज को तोड़ना है। वो हमारा घोषणा पत्र देखेंगे तो उन्हें पता चलेगा। उन्होंने शायद पढ़ा ही नहीं।...मुस्लिम लीग के साथ तो वो खुद थे...उन्हें अपना इतिहास पढ़ने दो तब उन्हें मालूम होगा।
Apr 12, 2024, 7:19 PM IST

उत्तर प्रदेश:

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "2024 का चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। ये भारत के लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। बाबा साहब के संविधान को बचाने का चुनाव है। समाज के वंचित पिछड़े और शोषित लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं, नौजवानों को बेरोजगारी के दलदल में ढकेला जा रहा है, लोगों को महंगाई की चपेट में लिया जा रहा है ये उससे बचाने का चुनाव है। ये चुनाव एक तानाशाह हुकूमत के खिलाफ लोगों को लामबंद करने का भी चुनाव है।
Apr 12, 2024, 6:03 PM IST

विदेश मंत्रालय की ईरान और इजरायल के लिए ट्रैवल एडवाइजरी

विदेश मंत्रालय ने ईरान और इजरायल के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है और सभी भारतीयों को अगली सूचना तक ईरान या इजरायल की यात्रा न करने की सलाह दी है।
Apr 12, 2024, 6:02 PM IST

तमिलनाडु

तिरुनेलवेली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "आज भारत में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ पेरियार, सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता और समानता के विचार हैं, दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के विचार हैं। नरेंद्र मोदी कहते हैं- एक राष्ट्र, एक नेता, एक भाषा। तमिल भाषा किसी भी अन्य भारतीय भाषा से कम नहीं है। इस देश में कई अलग-अलग भाषाएँ और संस्कृतियाँ हैं और सभी हमारे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।
Apr 12, 2024, 6:01 PM IST

भारतीय छात्रों पर विदेश मंत्रालय

अमेरिका में भारतीय छात्रों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, "भारतीय छात्रों की मृत्यु अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, उनमें से दो का निधन हो गया। जबकि हमारे दोनों राष्ट्रीय छात्रों की मौत की जांच चल रही है, वाणिज्य दूतावास पहुंच गया है और उन्होंने हर संभव मदद की है... उम्मीद है, हमें इसके कारणों के बारे में और पता चलेगा... एक मामला हत्या का था जो एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया गया था जो आवारा था.. इसके बाद एक मामला सामने आया जिसमें एक शख्स को गोली मार दी गई। तो ये दो मामले हैं जिनकी कानून व्यवस्था के नजरिए से जांच की जा रही है। संयुक्त राज्य अमेरिका में हमारे वाणिज्य दूतावास और हमारे मिशन ने अपने छात्र आउटरीच को मजबूत किया है ताकि वे छात्रों को बता सकें कि उन्हें अपना ख्याल कैसे रखना चाहिए, क्या करना चाहिए और क्या मदद मिलेगी... इनमें से कई मौतें किसी एक कारण से नहीं हुई हैं। वे प्रकृति में बहुउद्देश्यीय हैं... कुछ सामुदायिक मुद्दे भी हैं... हमारे पास एक बड़ा भारतीय छात्र समुदाय भी है, जिसकी संख्या संयुक्त राज्य अमेरिका में 3 लाख से अधिक है।
Apr 12, 2024, 5:12 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा

तमिलनाडु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "प्रधानमंत्री ने इस देश के मछुआरों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। वह उनके बारे में सोचते भी नहीं हैं। लेकिन मछुआरे हमारे किसानों से कम नहीं हैं। वे बड़ा जोखिम उठाते हैं और भोजन उपलब्ध कराते हैं। हमने मछुआरों के लिए एक विशेष घोषणापत्र बनाया है, और हम उन्हें मछली पकड़ने वाली नौकाओं के लिए डीजल पर सब्सिडी, बीमा, एक क्रेडिट कार्ड और अंतर्देशीय मछली पकड़ने और जलीय कृषि को कृषि के रूप में मान्यता देंगे।
Apr 12, 2024, 4:28 PM IST

के कविता को 15 अप्रैल तक सीबीआई हिरासत में भेजा गया

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में बीआरएस नेता के कविता को 15 अप्रैल तक सीबीआई रिमांड पर भेजा।
Apr 12, 2024, 3:33 PM IST

शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी 22,550 अंक नीचे

शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स अभी 750 अंकों से ज्यादा टूटकर 74,272.82 स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 232 अंकों की गिरावट के साथ 22,521.80 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
Apr 12, 2024, 2:53 PM IST

कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

राजस्थान के बाड़मेर में एक सार्वजनिक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ''बाबा साहेब और संविधान का अपमान करने वाले कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के झूठ से सावधान रहने की जरूरत है।''
Apr 12, 2024, 2:15 PM IST

मनाली में बीफ खाने के आरोप पर बोलीं कंगना

हिमाचल प्रदेश के मनाली में बीफ खाने के आरोप पर मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, "उन्होंने कहा कि मैंने बीफ खाया है, मैंने सबूत मांगा, लेकिन फिर उन्होंने कहा कि हमें इससे कोई लेना-देना नहीं है।" इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि मैं अशुद्ध हूं और मेरे पास चरित्र नहीं है, लेकिन जब मैंने उन्हें अपना चरित्र दिखाया तो उन्होंने कहा कि आपको प्राथमिक मुद्दों पर बोलना चाहिए।"
Apr 12, 2024, 1:39 PM IST

आप ने फिर बोला भाजपा पर हमला

दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी दिल्ली में कोई चुनाव नहीं जीत सकी, उन्हें पता है कि अगर आज चुनाव होगा, तो अरविंद केजरीवाल इसे जीतेंगे। इसलिए, बीजेपी की केंद्र सरकार एक साजिश के तहत कोशिश कर रही है। दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लाने के लिए उन्होंने 2013 में भी यही गलती की थी।
Apr 12, 2024, 12:54 PM IST

विपक्ष पर गरजे अमित शाह

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "सपा, बसपा और कांग्रेस मंदिर का विरोध करते रहे। मोदी जी ने बना भी दिया और उसकी प्राण-प्रतिष्ठा कर दी। विपक्ष को 22 जनवरी का निमंत्रण भेजा गया लेकिन वे प्राण-प्रतिष्ठा में सम्मिलित भी नहीं हुए क्योंकि उन्हें अपने वोट बैंक का डर लगता है। जिन्होंने सालों तक मंदिर को बनने नहीं दिया उनमें इतनी नैतिक हिम्मत भी नहीं है कि प्राण-प्रतिष्ठा के समय उपस्थित रह पाएं।"
Apr 12, 2024, 12:32 PM IST

'जम्मू कश्मीर को मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा'

जम्‍मू कश्‍मीर के उधमपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कश्मीर को उसका राज्य का दर्जा वापस मिलेगा। अब वह समय दूर नहीं जब केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होंगे।
Apr 12, 2024, 11:39 AM IST

कांग्रेस को पीएम ने दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में पीएम मोदी ने कहा कि सत्ता के लिए उन्होंने जम्मू-कश्मीर में 370 की दीवार बनाई थी। आपके आशीर्वाद से मोदी ने धारा 370 की दीवार को ध्वस्त कर दिया। उस दीवार के मलबे को जमीन में गाड़ दिया। मैं भारत के किसी भी राजनीतिक दल, खासकर कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि वे घोषणा करें कि वे धारा 370 वापस लाएंगे। यह देश उनकी तरफ देखेगा भी नहीं।"
Apr 12, 2024, 11:31 AM IST

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट को अंजाम देने वाला हिरासत में

रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में भगोड़े अदबुल मथीन ताहा और मुसाविर हुसैन शाज़ेब को कोलकाता से एनआईए टीम ने पकड़ लिया। बता दें कि मुसाविर हुसैन शाजिब वह आरोपी है जिसने कैफे में आईईडी रखा था और अब्दुल मथीन ताहा विस्फोट की योजना बनाने, उसे अंजाम देने और उसके बाद कानून के चंगुल से भागने का मास्टरमाइंड है।
Apr 12, 2024, 11:16 AM IST

CBI ने BRS नेता के कविता की 5 दिन की कस्ट़डी मांगी

सीबीआई ने आरोप लगाया कि बीआरएस नेता के कविता उन तथ्यों को छिपा रही हैं जो विशेष रूप से उनकी जानकारी में हैं। इससे पहले भी वह नोटिस के बावजूद जांच में शामिल नहीं हुई हैं। सीबीआई के लोक अभियोजक का कहना है, इसलिए हमें साजिश का पर्दाफाश करने के लिए उसकी 5 दिन की हिरासत की जरूरत है।
Apr 12, 2024, 10:52 AM IST

बीआरएस नेता के कविता की पेशी

बीआरएस नेता के कविता को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई के लिए सीबीआई दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुई है।
Apr 12, 2024, 10:48 AM IST

आतिशी का केंद्र पर बड़ा हमला

आतिशी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल को एक फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया और वह भी बिना किसी सबूत के। यह दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश है। जब हम अतीत की कुछ चीजें देखते हैं तो पता चलता है कि एक सोची-समझी साजिश चल रही है। दिल्ली में किसी भी अधिकारी की पोस्टिंग नहीं हो रही है, दिल्ली के अंदर कोई ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं हो रही है और चुनाव की घोषणा के बाद से अधिकारियों ने बैठकों में भाग लेना बंद कर दिया है, एलजी पिछले एक हफ्ते से आधारहीन पत्र लिख रहे हैं गृह मंत्रालय और मुख्यमंत्री के निजी सचिव को भी हटा दिया गया है, यह सब दिल्ली सरकार को गिराने की साजिश को दर्शाता है।
Apr 12, 2024, 10:43 AM IST

AAP मंत्री आतिशी का बड़ा आरोप

आप मंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए यह दावा किया है कि मोदी सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू करने की तैयारी कर रही है।
Apr 12, 2024, 9:49 AM IST

BSP ने जारी की चौथी लिस्ट

BSP ने जारी की चौथी लिस्ट, 9 लोकसभा प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान।
Apr 12, 2024, 8:47 AM IST

कैराना और सहारनपुर में जनसभा

CM योगी आदित्यनाथ आज दोपहर को कैराना और सहारनपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित।
Apr 12, 2024, 8:47 AM IST

क्या आज बढ़े आपके शहर में पेट्रोल के दाम? जानिए यहां

Petrol Diesel Price 12th April: क्या आज बढ़े आपके शहर में पेट्रोल के दाम?
Apr 12, 2024, 8:46 AM IST

कांजीनवरम साड़ी पहनकर हेमा मालिनी ने खेत में काटी फसल.

Lok Sabha Election 2024: चिलचिलाती धूप में कांजीनवरम साड़ी पहनकर हेमा मालिनी ने खेत में काटी फसल, देखें PICS
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+