Today in Politics: PM मोदी आज कश्मीर और राजस्थान में करेंगे रोड शो, राहुल गांधी की कोयंबटूर में रैली
Today in Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सत्तारुढ भाजपा और विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के नेता हर दिन चुनावी प्रचार में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार (12 अप्रैल) को जम्मू कश्मीर और राजस्थान में सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पीएम मोदी जम्मू कश्मीर के उधमपुर में 11 बजे चुनावी जनसभा करेंगे। उसके बाद पीएम मोदी राजस्थान के बाड़मेर में दोपहर 2:15 बजे रोड शो करेंगे। पीएम मोदी राजस्थान के दौसा में शाम 4: 45 बजे चुनावी रैली करेंगे।
राहुल गांधी आज कोयंबटूर में करेंगे रैली को संबोधित
कांग्रेस के राहुल गांधी और डीएमके के एमके स्टालिन आज कोयंबटूर में एक इंडिया ब्लॉक की ओर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पहले इस रैली में सिर्फ राहुल गांधी शामिल होने वाले थे लेकिन बाद में एमके स्टालिन के भी शामिल होने की बात सामने आई है।
राहुल गांधी और एमके स्टालिन की ये रैली कोयंबटूर के चेट्टीपलायम इलाके में होगी। तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों पर एक चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। डीएमके के मुताबिक, दोनों नेता रैली में हिस्सा लेंगे और विपक्षी गुट के उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगेंगे।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन शुरू
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करना आज (शुक्रवार) से शुरू होगा। चरण 3 में शामिल राज्य/केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, गोवा, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल हैं।
18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे और 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
अमित शाह आज मदुरै का करेंगे दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु में दो दिवसीय यात्रा के लिए 12 अप्रैल को मदुरै जाने वाले हैं, जिसमें चार रोड शो और एक सार्वजनिक बैठक शामिल होगी।
भाजपा के सूत्रों के मुताबिक अमित शाह शुक्रवार दोपहर मदुरै हवाई अड्डे पर उतरेंगे और शिवगंगा उम्मीदवार टी देवनाथन यादव के लिए प्रचार करने के लिए कराईकुडी के लिए रवाना होंगे।
अमित शाह पुदुक्कोट्टई जिले के थिरुमायम में मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। वह बाद में रात में मदुरै में मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर भी जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications