Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: MUDA स्कैम में ED ने कुर्क कीं 100 करोड़ की 92 अचल संपत्तियां

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के केंद्र में 11 साल पूरे होने पर आज भाजपा शासित राज्यों में जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। तो वहीं दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की मार झेल रहा है, मौसम विभाग ने आज राजस्थान में 'हीटवेव' का अलर्ट जारी किया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE

LIVE Feed
Jun 10, 2025, 2:31 PM IST

'...तो हम पाकिस्तान में गहराई तक घुसेंगे'

"अगर वे पाकिस्तान में गहराई तक घुसे हैं, तो हम पाकिस्तान में गहराई तक घुसेंगे": जयशंकर ने आतंकी हमलों पर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी
Jun 10, 2025, 1:39 PM IST

MUDA स्कैम: ED ने कुर्क कीं 100 करोड़ की 92 अचल संपत्तियां

MUDA घोटाले मामले में ED का बड़ा एक्शन, कुर्क कीं 100 करोड़ की 92 अचल संपत्तियां
Jun 10, 2025, 1:07 PM IST

'मुझे आज जेल भेजा जा रहा है क्योंकि...'

बीजेपी कल इन झुग्गियों को ध्वस्त करने जा रही है और मुझे आज जेल भेजा जा रहा है क्योंकि मैं इन झुग्गीवासियों के लिए आवाज उठा रही हूं। 'बीजेपी और रेखा गुप्ता को झुग्गी वालों की हाय लगेगी..'.. बीजेपी कभी वापस नहीं आएगी।"
Jun 10, 2025, 12:55 PM IST

द्वारका सेक्टर 13 स्थित सबद अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई

द्वारका सेक्टर 13 स्थित सबद अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंच गई हैं। दो बच्चे (एक लड़का और एक लड़की, दोनों की उम्र 10 साल) खुद को बचाने के लिए बालकनी से कूद गए और उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बाद में, उनके पिता, यश यादव, उम्र 35 साल, ने भी बालकनी से छलांग लगा दी और उन्हें भी IGI अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया: दिल्ली पुलिस
Jun 10, 2025, 11:46 AM IST

'सोनम से कोई अफेयर नहीं', सामने आया राज की मां का Video

Sonam Raghuvanshi: 'वह सिर्फ 20 साल का, सोनम से कोई अफेयर नहीं', सामने आया राज कुशवाह की मां का Video
Jun 10, 2025, 11:45 AM IST

11 सालों में कई ऐतिहासिक काम हुए: सीएम योगी

2014 से पहले, हम एक कमज़ोर और अस्थिर अर्थव्यवस्था थे-भारत दुनिया में 11वें स्थान पर था। पिछले 11 वर्षों में, यह ऊपर चढ़ा है और अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, 11 सालों में कई ऐतिहासिक काम हुए: सीएम योगी
Jun 10, 2025, 11:44 AM IST

'एएसपी आकाश राव का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा'

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा, "कल सुकमा के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरिपंजे की जान चली गई, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है और यह जल्द ही खत्म हो जाएगा, हमने एक बहुत ही सक्षम अधिकारी खो दिया है।'
Jun 10, 2025, 11:43 AM IST

माता ने बुलाया है...

माता ने बुलाया है। आया है बुलावा शेरा वाली का" नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने नौगाम रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन से कटरा तक की यात्रा की: नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला
Jun 10, 2025, 11:42 AM IST

सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस फुलवारी पुलिस स्टेशन से ले जा रही है।

सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस फुलवारी पुलिस स्टेशन से ले जा रही है। मेघालय पुलिस ने उसे तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। उसे शिलांग, मेघालय ले जाया जाएगा।
Jun 10, 2025, 10:10 AM IST

मेरा बेटा निर्दोष है: राज सिंह कुशवाह की मां

मेरा बेटा ऐसा कुछ नहीं कर सकता। वह सिर्फ 20 साल का है... वह मेरा सबकुछ है... मेरा बेटा सोनम के भाई की फैक्ट्री में काम करता था... उस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। मैं सरकार से अनुरोध करती हूं कि उसे निर्दोष साबित किया जाए। वह निर्दोष है: राज सिंह कुशवाह की मां
Jun 10, 2025, 9:29 AM IST

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बरसेगी आग, पारा जा सकता है 44 पार

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बरसेगी आग, पारा जा सकता है 44 पार, जानें आज कहां बरसेंगे बादल?
Jun 10, 2025, 9:29 AM IST

खरीदने से पहले चेक कर लें आज क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट?

Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले चेक कर लें आज क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट
Jun 10, 2025, 9:28 AM IST

क्या सोनम रघुवंशी को नशीली दवा देकर गाजीपुर लाया गया?

Sonam Raghuvanshi: क्या सोनम को नशीली दवा देकर गाजीपुर लाया गया? किसने मिसेज रघुवंशी को कहा 'बैड प्लानर'?
Jun 10, 2025, 9:28 AM IST

वेस्टइंडीज के तूफानी खिलाड़ी के संन्यास से आया भूचाल

वेस्टइंडीज के तूफानी खिलाड़ी के संन्यास से आया भूचाल, आखिर क्यों 29 की उम्र में चला गया यह क्रिकेटर
Jun 10, 2025, 9:27 AM IST

जिला स्तर पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी BJP

भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के केंद्र में 11 साल पूरे होने पर आज भाजपा शासित राज्यों में जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+