Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बरसेगी आग, पारा जा सकता है 44 पार, जानें आज कहां बरसेंगे बादल?
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है, यहां पर आसमान से आग बरस रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में राजधानी का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक या उससे भी ज्यादा जा सकता है और लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ा सकता है इसलिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है और निवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है।
आज पूरे दिन यहां पक मौसम शुष्क रहने वाला है और दिन में गर्म हवाएं चलने के आसार हैं लेकिन इससे लोगों को उमस से राहत नहीं मिलने वाली है।

12 जून से मौसम में फिर से बदलाव होगा और बारिश का दौर शुरू होगा जो कि एक राहत की बात होगी, मध्य जून बारिश से भरा रहेगा लेकिन आज और कल बेहद ही तकलीफ वाले रहेंगे।
दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 243 दर्ज किया गया है, जो कि काफी खराब है। दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।
(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 180 एक्यूआई · मध्यम
- शादीपुर, दिल्ली · 243 एक्यूआई · मध्यम
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क · 226 एक्यूआई · मध्यम
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी · 238 एक्यूआई · मध्यम
- एफ मुंडका, दिल्ली - 229 एक्यूआई - बहुत खराब
यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज (Aaj Ka Mausam)
यूपी से राहत भरी खबर है, आईएमडी ने राज्य में अगले 48 घंटों में प्री-मॉनसून की आशंका को व्यक्त किया है। जिसरकी वजह सेपूर्वी उत्तर प्रदेश में पहले बारिश हो सकती है। बारिश का ये दौर आज से लेकर अगले दो दिनों तक जारी रहेगा, जिससे लोगों को चुभने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।
राजस्थान में पारा जा सकता है 46-47 डिग्री
पूरा राजस्थान भयंकर गर्मी की चपेट में है, बीकानेर में अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तो वहीं राज्य के कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी है।
असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
तो असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी भारी बारिश की आशंका है जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में Yellow Alert जारी
महाराष्ट्र, कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में भी आज भी येलो अलर्ट जारी है। हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में 'येलो अलर्ट' जारी है तो वहीं बंगाल और ओडिशा में गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications