Sonam Raghuvanshi: 'वह सिर्फ 20 साल का, सोनम से कोई अफेयर नहीं', सामने आया राज कुशवाहा की मां का Video
Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम को गिरफ्तार किए जाने के बाद कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। मेघालय पुलिस के मुताबिक 24 साल की सोनम ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा के मर्डर की पटकथा लिखी है, वो राजा को मारकर राज से शादी करने वाली थी। सोनम के साथ-साथ राज कुशवाहा भी इस वक्त पुलिस की गिरफ्त में है।
आपको बता दें कि राज उम्र में सोनम से पांच साल छोटा है और उसी के पिता के गोदाम में काम करता है। बेहद ही गरीब परिवार से आने वाले राज के बारे में सोनम के पिता देवी सिंह ने कहा है कि 'सोनम और राज का कोई प्रेम प्रसंग नहीं चल रहा था, मेरी बेटी बेकसूर है, यह सब मेघालय पुलिस की साजिश है।' मालूम हो कि सोनम गाजीपुर से अरेस्ट हुई है जो कि राज कुशवाह का होमटाउन है।

'वह सिर्फ 20 साल का है, वह मेरा सबकुछ है'
तो वहीं राज की बहन और मां दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है, राज कुशवाहा की गिरफ्तारी से पूरा परिवार सदमे और डरा हुआ है। मीडिया वालों के सामने उसकी मां ने रोते हुए कहा है कि 'मेरा बेटा ऐसा कुछ नहीं कर सकता। वह सिर्फ 20 साल का है, वह मेरा सबकुछ है, मेरा बेटा सोनम के भाई की फैक्ट्री में काम करता था, उस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। वहां पर सोनम भी आती थी, कोई किसी के यहां पर काम करता था तो बात तो करेगा ही ना, वो बहुत सीधा-सादा लड़का है, हमारे घर में वो ही अकेला कमाने वाला है, मैं कहां जाऊंगी, मेरी छोटी बेटी बेहोश हो जा रही है। मैं सरकार से अनुरोध करती हूं कि उसे निर्दोष साबित किया जाए। वह निर्दोष है।'
'मेरे भाई को रिहा किया जाए, उसने कुछ नहीं किया' (Sonam Raghuvanshi)
तो वहीं राज कुशवाहा की बहन ने भी कैमरे के सामने रो-रोकर कहा कि 'मेरा भाई राज कहीं नहीं गया। आप उसके ऑफिस वालों से पूछ सकते हैं। मेरी बस यही मांग है कि मेरे भाई को रिहा किया जाए। वह हत्या में शामिल नहीं है। मेरा भाई निर्दोष है, हम कहां जाएंगे। सरकार हमारी मदद करो।'
बहन ने ये भी कहा कि 'अभी तक एक भी पुलिस वाले उसके घर पर नहीं आए हैं और देश में तो कई गाजीपुर गांव है, हमारा फतेहपुर वाले के पास वाला है, मुझे नहीं पता कि सोनम जहां से अरेस्ट हुई हैं, वो कौन सा वाला गाजीपुर है।'
सोनम और राज का पिछले 5 महीने से अफेयर चल रहा था (Sonam Raghuvanshi)
जहां राज और सोनम की फैमिली ये कह रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की थ्योरी के हिसाब से सोनम ने राज के साथ राजा रघुवंशी के मर्डर का खौफनाक प्लान बनाया था। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सोनम और राज का पिछले 5 महीने से अफेयर चल रहा था, सोनम को पता था कि उसके पिता और घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं होंगे इसलिए उसने राज से कहा था कि 'मैं विधवा बनकर तुमसे शादी करूंगी ,तब कोई इनकार नहीं कर पाएगा।'
सोनम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया! (Sonam Raghuvanshi)
इसलिए अपनी शादी के 5वें दिन उसने राजा के मर्डर का प्लान बनाया और पूरी कहानी को लूट-किडनैप की शक्ल देने की सोची। जांच के दौरान सोनम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सोनम आरोपियों से बात करते दिख रही है, कॉल ट्रेसिंग से ही पुलिस राज तक पहुंची और फिर वो पुलिस के हत्थे चढ़ा। 20 लाख में सोनम ने राजा की सुपाड़ी शूटरों के साथ तय की थी।
'चारों आरोपी फिलहाल इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में हैं'
इस बारे में एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने कहा कि 'चारों आरोपी फिलहाल इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में हैं और शिलांग पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। तीनों आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड कल ली गई थी। आज चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।'
क्या कहा राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने? (Sonam Raghuvanshi)
राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि 'हमें यकीन है कि इस मामले में 5 से ज़्यादा आरोपी हैं। जब सोनम ने सरेंडर किया, तो उसने अपने भाई को फोन करके बताया कि कोई उसे यहां छोड़ गया है। वह उन दो लोगों को कैसे नहीं जानती थी? अब हमें पता चला है कि वह बस से यहां खुद ही पहुंची थी। उसके साथ दो और लोग थे। उसने सिर्फ पूरा मामला बनाया।'
'हमें नहीं पता था कि सोनम ऐसी निकलेगी'
'वह दिखावा कर रही है, हमें पुलिस की जांच पर भरोसा है, अगर राज कुशवाहा बेकसूर होता, तो वह सोनम से घंटों बात नहीं करता, सोनम राज के गृहनगर में मिली थी; उसने शायद उसके घर में शरण ली थी... राजा की हत्या और उसके शव मिलने के बीच के समय में सोनम राज से घंटों बात करती थी, राजा की उससे शादी करवाने से पहले हमने उनके परिवार की पृष्ठभूमि की जांच की थी। हमें नहीं पता था कि सोनम ऐसी निकलेगी, सोनम की मां ने हमसे सारी बातें छिपाईं। उसने हमें पूरी कहानी नहीं बताई, अगर सोनम के पिता और भाई को राज के बारे में पता होता, तो वे उसे अपनी फैक्ट्री से निकाल देते।'












Click it and Unblock the Notifications