Aaj Ka Mausam: कैसा रहेगा आज मौसम? दिल्ली में आंधी-बारिश के आसार, UP में गर्मी, जानिए अपने राज्य का हाल?
Weather Update: देशभर अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से लेकर दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में पांच दिनों के भीतर बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी ने शनिवार के लिए दिल्ली में आंधी-बारिश की भविष्यवाणी की है। दिल्ली के कई इलाकों में आज धूल भरी आंधी और हल्की बारिश भी हो सकती है। दल्ली में आज आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। दिल्ली में आज देर शाम 50 से 60 किलोमीटर रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।

ये भी पढ़ें- Indore Weather: दिन में गर्मी, रात को बारिश, कुछ ऐसा रहा मौसम का मिजाज
Delhi Weather: दिल्ली में आज कितना रहेगा तापमान?
आईएमडी ने कहा कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली में 9 जून रविवार को भी बारिश होने की संभावना है। हालांकि उसके बाद दिल्ली में हीटवेव की वापसी हो सकती है।
Mumbai Monsoon update: मुंबई में आएगा मानसून
मौसम विभाग ने पुष्टि की है कि 9 से 11 जून तक मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। IMD ने मानसून की शुरुआत में मुंबई और ठाणे के लिए 'भारी बारिश की चेतावनी' जारी की है। मुंबई में बीते दिन 08 जून को बारिश हुई थी।
मुंबई और ठाणे के आस-पास के इलाकों में 9-10 जून को भारी से बहुत भारी बारिश होगी। महाराष्ट्र में बीच के आसपास भी भारी बारिश के अलर्ट हैं। इन इलाकों में शियर जोन भी सक्रिय हो रहा है, जिससे मुंबई के इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश होगी। मुंबई में बारिश 100 मिमी से ज्यादा होने की उम्मीद है, जबकि अलग-अलग इलाकों में 150 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Rain in Rajasthan: प्री मानसून बारिश के साथ 40KM की स्पीड से चली आंधी, सीकर-झुंझुनूं में 3 की मौत
Weather Forecast: जानिए बाकी देशों में कैसा रहेगा मौसम?
- आईएमडी ने 10 जून तक गोवा, कर्नाटक, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। रल में 9 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है। 9 और 10 जून को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी बारिश होने की उम्मीद है।
- केरल में मौसम विभाग ने 9 जून के लिए कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
- मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों में कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं जबकि बड़वानी, खरगोन, खंडवा, इंदौर, देवास, धार, बैतूल, उज्जैन, झाबुआ और अलीराजपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications