Rain in Rajasthan: प्री मानसून बारिश के साथ 40KM की स्‍पीड से चली आंधी, सीकर-झुंझुनूं में 3 की मौत

प्रचंड गर्मी के बीच शुक्रवार को मौमस का मिजाज अचानक बदल गया। आंधी, बारिश का दौर चला। 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी चली है। घरों में धूल की परत जम गईं। सीकर-झुंझुनूं से तीन लोगों के मौत की खबर है।

झुंझुनूं जिले के खेतड़ी में तेज आंधी के कारण पेड टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 11 साल की बच्‍ची काजल व उसकी मां सावित्री देवी की जान चली गई। वहीं, सीकर जिले के धोद थाना इलाके के गांव कासली में दीवार ढहने से 57 वर्षीय महिला मनोहर कंवर की मौत हुई है। मनोहर का बेटा जयपाल सिंह घायल हो गया।

Rain In Rajasthan Pre monsoon

तेज आंधी के दौरान मनोहर कंवर व उनका बेटा जयपाल सिंह गाय खोल रहे थे। तभी दीवार उन पर गिर गई। दोनों को अस्‍पताल ले गए, जहां मनोहर कंवर को मृत घोषित कर दिया।

राजस्‍थान के कई हिस्‍सों में बारिश हुई, जिससे लोगों ने भीषण से राहत मसहसू की। हालांकि रास्‍तों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने आज जयपुर समेत 25 जिलों में अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि का येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जयपुर के फागी रोड पर बलावाला व शिकारपुरा इलाके में दोपहर को बारिश हुई है।

उधर, राजसमंद में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। जयपुर में नगर निगम हेरिटेज में लगा 30 फीट ऊंचा मोबाइल टावर गिर गया।

शेखावाटी के सीकर, चूरू और झुंझुनूं व इनके आस-पास के इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी चली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+