Indore Weather: दिन में गर्मी, रात को बारिश, कुछ ऐसा रहा मौसम का मिजाज

इंदौर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, जहां शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने मिला। अचानक हुई बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित नजर आया, जहां वाहन चालकों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर, अचानक हुई बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली गुल होने की सूचना भी मिलती रही।

अचानक बदले मौसम के मिजाज के चलते लोग परेशान नजर आए, जहां हर कोई बे-मौसम बारिश से बचने के लिए स्थान तलाशता रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है, जहां
15 जून तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

Indore

मध्य प्रदेश में जल्द मानसून की एंट्री होने वाली है, जहां छिंदवाड़ा के रास्ते मानसून मध्य प्रदेश में एंट्री करेगा। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री लगभग 15 जून के आसपास होगी, जहां 20 जून के आसपास मानसून राजधानी भोपाल पहुंचेगा, तो वहीं 22 जून को इंदौर में मानसून की एंट्री होगी।

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री को लेकर तारीख तय कर दी गई है, जहां अब जल्द ही मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री होगी। उधर, मानसून की एंट्री से पहले प्री मानसून एक्टिविटी भी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखी जाएगी, जहां प्री मानसून एक्टिविटी के चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश में इन दोनों तपती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन अब जल्द ही मध्य प्रदेश के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके पीछे का कारण लगातार तेजी से मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहे मानसून को माना जा रहा है। मानसून ने फिलहाल केरल में एंट्री कर ली है, जहां अब केरल से मानसून आगे बढ़ चुका है।

ये भी पढ़े- MP Weather: छिंदवाड़ा से होगी मानसून की एंट्री, इस दिन भोपाल के रास्ते इंदौर पहुंचेगा पानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+