Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: वोट चोर गद्दी छोड़: राहुल गांधी

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: कर्नाटक से कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सिक्किम से बेंगलुरु लेकर आई है, इन्हें सिक्किम में शनिवार को अरेस्ट किया गया था, इनकी गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत हुई है ,पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE

LIVE Feed
Aug 24, 2025, 1:28 PM IST

अमित शाह ने कही खास बात

यह हम सभी के लिए अध्यक्ष के पद की गरिमा और सम्मान बढ़ाने की दिशा में काम करने का अवसर है: अमित शाह
Aug 24, 2025, 1:22 PM IST

वोट चोर गद्दी छोड़:राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कहते हैं 'एक बहुत ही दिलचस्प बात सामने आ रही है, जो पिछली दो यात्राओं में नहीं थी। बच्चे आ रहे हैं। ये बहुत ही अजीब घटना है। वो मेरे पास आ रहे हैं। वो कह रहे हैं 'वोट चोर गद्दी छोड़'। ये बड़े नहीं हैं। छोटे हैं। अब छह साल के छोटे बच्चे को पता चल गया है। और एक नहीं, हज़ारों को। अब चुनाव आयोग को इन बच्चों से जाकर बात करनी चाहिए। उन्हें पता चल जाएगा...बिहार के बच्चे राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गए हैं."
Aug 24, 2025, 1:18 PM IST

झारखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चंपई सोरेन हुए हाउस अरेस्ट

जब डीएसपी साहब यहां आए और कहा कि आज मुझे हिलना नहीं है, मतलब घर से बाहर नहीं निकलना है, तो मैं समझ गया कि वो मुझे कहीं जाने नहीं देंगे। तो मैंने कहा कि ठीक है, अगर प्रशासन और सरकार ने कोई फैसला लिया है तो हम उसका उल्लंघन नहीं करेंगे: झारखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चंपई सोरेन
Aug 24, 2025, 12:05 PM IST

भारत-पाकिस्तान की द्विपक्षीय सीरीज नहीं: खट्टर

'भारत-पाकिस्तान की द्विपक्षीय सीरीज नहीं, सिर्फ ICC टूर्नामेंट में भिड़ेंगी टीमें', बोले मनोहर लाल खट्टर
Aug 24, 2025, 12:03 PM IST

अरुण जेटली हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे: जया प्रदा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर भाजपा नेता और अभिनेत्री जया प्रदा ने कहा, "...वह भाजपा के वरिष्ठ मंत्री थे। उन्होंने हर काम बहुत ही बौद्धिक ढंग से किया...यहां तक ​​कि एक वित्त मंत्री के रूप में भी, हम उनके द्वारा लाए गए सुधारों को याद करते हैं...वह हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे। जब मैं लोकसभा और राज्यसभा में थी, तब मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला था...वह बहुत जल्दी दुनिया छोड़कर चले गए..."
Aug 24, 2025, 12:01 PM IST

क्या चंद्रबाबू नायडू उपराष्ट्रपति चुनाव में कर सकते खेला?

क्या चंद्रबाबू नायडू उपराष्ट्रपति चुनाव में कर सकते खेला? सुदर्शन रेड्डी के बयान से मची हलचल, क्या है माजरा
Aug 24, 2025, 12:01 PM IST

चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

Cheteshwar Pujara Retirement: चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, फैंस की आंखें हुई नम
Aug 24, 2025, 11:30 AM IST

चेतेश्वर पुजारा ने लिया संन्यास

चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की
Aug 24, 2025, 11:28 AM IST

'तुम क्यों चली गईं, लोग मुझे हत्यारा कह रहे'

Nikki Case: 'तुम क्यों चली गईं, लोग मुझे हत्यारा कह रहे', पति विपिन ने लिखी पोस्ट, भड़के लोग कहा-अब बचोगे नहीं
Aug 24, 2025, 11:26 AM IST

भारत वाकई बहुत खूबसूरत दिखता है: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला

मेरे पास अंतरिक्ष से ली गई एक छोटी सी क्लिप भी है जिसे मैंने भारत की तस्वीर में कैद करने की कोशिश की थी। और भारत वाकई बहुत खूबसूरत दिखता है। मैं ऐसा सिर्फ़ इसलिए नहीं कह रहा हूँ क्योंकि हम सब भारतीय हैं और यहाँ बैठे हैं, बल्कि मुझे लगता है कि अगर आप इस अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद किसी भी अंतरिक्ष यात्री से बात करें, तो इसकी अनोखी स्थिति और आकार, खासकर रात के समय जब आप हिंद महासागर से दक्षिण से उत्तर की ओर भारत के ऊपर से गुज़रते हैं, तो मुझे लगता है कि यह शायद आपके जीवन में देखे जाने वाले सबसे खूबसूरत नज़ारों में से एक होगा: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
Aug 24, 2025, 11:25 AM IST

दिल्ली विधानसभा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय अखिल भारतीय अध्यक्ष सम्मेलन का उद्घाटन करने दिल्ली विधानसभा पहुंचे।
Aug 24, 2025, 10:01 AM IST

'मतदाता अधिकार यात्रा'

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पूर्णिया में अपनी 'मतदाता अधिकार यात्रा' के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार हुए
Aug 24, 2025, 10:01 AM IST

सोना और चांदी बीते हफ्ते में कितना हुआ महंगा?

Gold Rate: सोना और चांदी बीते हफ्ते में कितना हुआ महंगा? देश के 10 बड़े शहरों में क्या है 22 कैरेट गोल्ड रेट
Aug 24, 2025, 9:58 AM IST

MCA ने सुनील गावस्कर को दिया अनमोल तोहफा

Sunil Gavaskar statue: 'ये मेरी मां की तरह है, मेरे पास कहने को शब्द नहीं' MCA ने गावस्कर को दिया अनमोल तोहफा
Aug 24, 2025, 9:57 AM IST

एमसीए को धन्यवाद: सुनील गावस्कर

'लिटिल मास्टर' सुनील गावस्कर ने नए क्रिकेट संग्रहालय में आदमकद प्रतिमा के लिए एमसीए को धन्यवाद दिया
Aug 24, 2025, 9:16 AM IST

भारी बारिश होने का अनुमान

उधमपुर जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जिले में रुक-रुक कर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
Aug 24, 2025, 9:16 AM IST

सी वीरेंद्र को ED सिक्किम से बेंगलुरु लेकर आई

कर्नाटक से कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सिक्किम से बेंगलुरु लेकर आई है,आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने कल अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के मामले में कर्नाटक के चित्रदुर्ग निर्वाचन क्षेत्र के विधायक केसी वीरेंद्र को गंगटोक से गिरफ्तार किया और पीएमएलए, 2002 के तहत लगभग 12 करोड़ रुपये नकद, जिसमें लगभग एक करोड़ विदेशी मुद्रा, 6 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, लगभग 10 किलोग्राम चांदी के सामान और चार वाहन बरामद किए।
Aug 24, 2025, 9:09 AM IST

अमिताभ बच्चन ने सरेआम महिला से की होंठों की बात

KBC 2025: 82 साल के अमिताभ ने सरेआम महिला से की होंठों की बात, लोग बोले-'अब फटेगा जया ज्वालामुखी' , Video
Aug 24, 2025, 9:09 AM IST

कई राज्यों में आज भी मौसम रहेगा खराब

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आज भी मौसम रहेगा खराब, जानिए दिल्ली-NCR का हाल
Aug 24, 2025, 9:08 AM IST

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में कई दिग्गज होंगे शामिल

'वोट चोरी' के एजेंडे पर विपक्ष एकजुट: यात्रा में अब CM स्टालिन, सोरेन और अखिलेश भी होंगे शामिल
Aug 24, 2025, 9:08 AM IST

'अनाप-शनाप बातें करते हैं राहुल गांधी'

जब राहुल गांधी कुछ बोलते हैं, उनके सारे सांसद बहुत असहज हो जाते हैं। वो डरते हैं ये अनाप-शनाप बातें करेंगे, उसका नुकसान पार्टी को भुगतना पड़ता है: किरेन रिजिजू
Aug 24, 2025, 9:07 AM IST

आज सपा मुखिया अखिलेश यादव आज वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+