Nikki Case: 'तुम क्यों चली गईं, लोग मुझे हत्यारा कह रहे', पति विपिन ने लिखी पोस्ट, भड़के लोग कहा-अब बचोगे नहीं
Nikki Case: ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए एक महिला को कथित तौर पर जलाकर मार डालने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने 28 साल की निक्की को पहले बुरी तरह से पीटा और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा भी ससुरालवालों पर फूट पड़ा है।
वायरल वीडियो में पति विपिन भाटी अपनी पत्नी निक्की को बुरी तरह से पीटता दिख रहा है, जिसमें उसका साथ एक महिला भी दे रही है, जिसका चेहरा साफ नहीं है, वो वीडियो बनाने वाले पर बुरी तरह से झल्ला रहा है, इसके बाद निक्की जलती हुई हालत में सीढ़ियों से नीचे लंगड़ाते हुए दिख रही है।

उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। ये घटना गुरुवार की बताई जा रही है तो वहीं पुलिस ने शनिवार को हत्या के मामले में विपिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी से पहले पत्नी के लिए पति का इंस्टाग्राम पोस्ट (Nikki Case)
हालांकि, शनिवार को गिरफ्तार होने से कुछ घंटे पहले पति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी पत्नी की आत्महत्या की बात कही और आगे कहा कि दुनिया उसे हत्यारा कह रही है, एनडीटीवी की खबर के मुताबिक विपिन की कहना है कि 'निक्की ने खुद आग लगाई थी, उसने उसे नहीं मारा।'
'तुमने मुझे बताया क्यों नहीं कि क्या हुआ था?' (Nikki Case)
आपको बता दें कि विपिन ने शनिवार रात करीब 1 बजे इंस्टाग्राम पर लिखा था 'तुमने मुझे बताया क्यों नहीं कि क्या हुआ था? तुमने मुझे क्यों छोड़ दिया? तुमने ऐसा क्यों किया? दुनिया मुझे हत्यारा कह रही है, निक्की।'उनके सोशल मीडिया बायो के हिसाब से वो एक वकील है।
'विपिन भाटी ने हत्या को दूसरा रंग देने की भी कोशिश की ' (Nikki Case)
हालांकि उसकी पोस्ट सामने आने के बाद से लोग और भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि ' कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिससे लगता है कि निक्की के हत्यारे पति विपिन भाटी ने हत्या को दूसरा रंग देने की भी कोशिश की थी। उम्मीद है न्याय व्यवस्था उसकी चाल में नहीं फंसेगी और निक्की के कातिलो को जल्द ही कठोरतम सजा मिलेगी।' तो एक ने लिखा-' तुम्हारा सच सामने आ गया अब तुम बचोगे नहीं।'
'पहले मम्मी पर कुछ डाला फिर आग लगा दी'
गौरतलब है कि निक्की के छोटे बेटे ने इस भयावह दृश्य को देखा, जब उसके पिता और दादी ने उसे प्रताड़ित कर आग लगा दी थी। बच्चे ने खुद रोते हुए बताया, 'उन्होंने पहले मम्मी पर कुछ डाला। फिर उन्हें थप्पड़ मारे और लाइटर से आग लगा दी।'
निक्की के घरवाले लगातार उससे 35 लाख मांग रहे थे
आपको बता दें कि इस घटना के पीछे कारण दहेज है। निक्की के घरवाले लगातार उससे 35 लाख मांग रहे थे।विपिन भाटी ग्रेटर नोएडा के सिरसा का निवासी है। निक्की की बड़ी बहन, कंचन, की शादी भी उसी परिवार में हुई है, ने आरोप लगाया कि 35 लाख रुपये की दहेज की मांग पूरी न होने पर निक्की को उसकी आंखों के सामने जला दिया गया।
'गुरुवार को रात 1.30 बजे से 4 बजे के बीच पीटा गया'
कंचन ने यह भी बताया कि 'उसे भी दहेज के कारण ससुराल वालों ने पीटा था। कंचन ने कहा कि 'हमें प्रताड़ित किया जा रहा था, हमारे ससुराल वाले कहते थे कि शादी में उन्हें यह या वह नहीं मिला। उन्होंने हमसे घर से 36 लाख रुपये लाने को कहा। मुझे भी गुरुवार को रात 1.30 बजे से 4 बजे के बीच पीटा गया।'
'हमें एक के लिए दहेज मिल गया है, दूसरे का क्या?'
उन्होंने मुझसे कहा, 'हमें एक के लिए दहेज मिल गया है, दूसरे का क्या? तुम मर जाओ तो बेहतर है। हम फिर से शादी कर लेंगे।' कंचन ने कहा कि 'उसने निक्की को बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं पाई। उसने कहा कि 'मैं चाहती हूं कि उन्हें भी वैसे ही भुगतना पड़े, जैसे उन्होंने मेरी बहन को भुगताया।'
'जस्टिस फॉर निक्की', लोगों ने कहा आरोपियों को सजा मिले
बहन की शिकायत के आधार पर, कासना पुलिस स्टेशन में पीड़िता के पति, देवर रोहित भाटी, सास दया और ससुर सतवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। कासना पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और निक्की के लिए न्याय की मांग करते हुए 'जस्टिस फॉर निक्की' लिखे हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications