Sunil Gavaskar statue: 'ये मेरी मां की तरह है, मेरे पास कहने को शब्द नहीं' MCA ने गावस्कर को दिया अनमोल तोहफा
Sunil Gavaskar statue: भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने शरद पवार क्रिकेट म्यूज़ियम के बाहर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस खास मौके पर खुद सुनील गावस्कर भी मौजूद थे और उन्होंने अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां करते हुए कहा कि वे इस सम्मान से अभिभूत हैं।
सुनील गावस्कर हुए भावुक (Sunil Gavaskar statue)
सुनील गावस्कर ने कहा कि मैं शब्दों में बयां नहीं कर पा रहा हूं कि यह सम्मान मेरे लिए कितना बड़ा है। हर किसी को ऐसा मौका नहीं मिलता कि उसकी प्रतिमा क्रिकेट म्यूज़ियम के बाहर लगाई जाए, जहां रोज़ हजारों लोग आएंगे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का मैं जितना धन्यवाद करूं, कम है। गावस्कर ने MCA को अपनी मां की तरह बताया। उन्होंने कहा कि जब वे क्रिकेट के शुरुआती दौर में थे, तब MCA ने उनका हाथ थामा और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया।

मुंबई के लिए खेलना किसी आशीर्वाद से कम नहीं
उन्होंने कहा कि मुंबई के लिए खेलना मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं था। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन यह सब होगा। सुनील गावस्कर भारतीय क्रिकेट के उन दिग्गजों में शामिल हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। वे पहले बल्लेबाज थे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी की तकनीक और दृढ़ता आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।
गावस्कर ने कही दिल जीतने वाली बात
MCA द्वारा यह सम्मान दिए जाने से क्रिकेट फैंस में भी उत्साह है। यह प्रतिमा शरद पवार क्रिकेट म्यूज़ियम के बाहर लगाई गई है, जहां आने वाले क्रिकेट प्रशंसक गावस्कर के योगदान को नजदीक से महसूस कर सकेंगे। गावस्कर ने कहा कि यह सम्मान न केवल उनके लिए बल्कि उन सभी के लिए है जिन्होंने उनके क्रिकेट सफर में उनका साथ दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का समर्थन न मिला होता, तो उनका करियर शायद इतना लंबा और सफल न होता।
#WATCH | Mumbai | On a statue unveiled in his likeness by the Mumbai Cricket Association outside the Sharad Pawar Cricket Museum, former Indian cricketer Sunil Gavaskar said, "I am at a loss for words because I am overwhelmed by this unique honour. It doesn't happen to everybody… pic.twitter.com/RsPUtXpeZY
— ANI (@ANI) August 23, 2025












Click it and Unblock the Notifications