KBC 2025: 82 साल के अमिताभ ने सरेआम महिला से की होंठों वाली बात, लोग बोले-'अब फटेगा जया ज्वालामुखी' , Video
KBC 2025: सोनी टीवी के मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की लोकप्रियता पूरे शबाब पर है, 11 अगस्त से शुरू हुए शो को पहला करोड़पति भी मिल गया है तो वहीं हर बार की तरह शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीता हुआ है, तो वहीं इसी बीच शो का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें 82 साल के अमितात्र को 60 साल की प्रतियोगी महिला के साथ खुलेआम फ्लर्ट करते देखा जा रहा है।
इस क्लिप ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है जिसे देखने के बाद फैंस क्रेजी हो गए हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं. जो अमिताभ को पत्नी जया बच्चन का नाम लेकर छेड़ भी रहे हैं।

दरअसल क्लिप में दिख रहा है कि नासिक की 60 वर्षीय विजय चड्ढा हॉटसीट पर आती हैं और आते ही वो अमिताभ बच्चन से कहती हैं कि वो उनका डाईहार्ट फैन हैं, वो उन्हें थोड़ा छेड़ने के अंदाज में कहती हैं कि 'उन्हें उनकी जिंदगी में आने में 25 साल लग गए।'
'ये कहां आ गए हम' (KBC 2025)
जिसे सुनने के बाद अमिताभ बच्चन पहले तो शरमाते हैं लेकिन उसके बाद वो भी उनसे फ्लर्ट करने लगते हैं। प्रोमो क्लिप में विजय चड्डा सदी के महानायक से अमिताभ के मशहूर गाने 'ये कहां आ गए हम' का जिक्र करती हैं', जिससे अभिनेता ब्लश करने लगते हैं।
'नहीं, नहीं, लाइए बहुत कम अवसर मिलता है कि महिला के होंठों को'
इसके बाद अमिताभ बच्चन अपनी सीट से उठकर विजय को पानी का गिलास देते हैं और फिर Tissu पेपर देते हुए कहते हैं, 'ये लीजिए और अपना होंठ पोंछ लीजिए।' जब वह Tissu पेपर वापस मांगते हैं, तो विजय चड्ढा मना कर देती हैं। इस पर अमिताभ फ्लर्ट करते हुए कहते हैं, 'नहीं, नहीं, लाइए... बहुत कम अवसर मिलता है कि महिला के होंठों को...' यह सुनकर दर्शक हंसने लगते हैं, जबकि विजय चड्ढा शर्म से लाल हो जाती हैं। अमिताभ वह Tissu पेपर हंसते हुए अपनी जेब में रख लेते हैं।
'सर जया जी आपकी पॉकेट चेक नहीं करेंगी?'
इसके बाद विजय चड्ढा अमिताभ बच्चन से पूछती हैं, 'सर जया जी आपकी पॉकेट चेक नहीं करेंगी?' अमिताभ ने जवाब दिया, 'कभी हो ही नहीं सकता ऐसा। चेक भी किया तो बोल देंगे कि नाक साफ कर के रख दिया।' यह सुनकर दर्शक ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।
'अब जयाजी वाला ज्वालामुखी फटने वाला है' (KBC 2025)
इस प्रोमो को देखकर अमिताभ के फैंस तो काफी खुश दिख रहे हैं लेकिन कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'विजय का टिश्यू बना बिग बी के लिए इश्यू' तो एक ने लिखा कि 'अमिताभ जी जर बचकर रहिए, जय जी का गुस्सा बहुत खराब है।' तो एक ने लिखा कि 'अमिताभ जी आज भी काफी रोमांटिक हैं।' तो वहीं एक ने कहा -'अब जयाजी वाला ज्वालामुखी फटने वाला है।' कुलमिलाकर एस क्लिप ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ाया हुआ है और लोग झोली भर-भर कर इस पर कमेंट किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications