'वोट चोरी' के एजेंडे पर विपक्ष एकजुट: यात्रा में अब CM स्टालिन, सोरेन और अखिलेश भी होंगे शामिल

Voter Adhikar Yatra in Bihar: बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 'वोटर अधिकार यात्रा' अब केवल एक रोडशो नहीं, बल्कि विपक्षी ताकतों की एकता का मजबूत मंच बनती दिख रही है। इस 16-दिवसीय यात्रा में देशभर के दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है, जो इसे पटना में 1 सितंबर को होने वाले भव्य समापन तक प्रभावशाली बनाएंगे।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन 27 अगस्त को इस यात्रा में शामिल होंगे, जबकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव 30 अगस्त को इस यात्रा का हिस्सा होंगे।

Voter Adhikar Yatra

हेमंत सोरेन और अन्य विपक्षी नेता भी होंगे शामिल
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य विपक्षी नेता भी आने वाले दिनों में इस यात्रा में शामिल होंगे। रोड शो में शामिल होने वाले कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों में कर्नाटक के सिद्धारमैया, तेलंगाना के रेवंत रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुखू शामिल हैं। सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा 26 और 27 अगस्त को दो दिनों के लिए इस यात्रा का हिस्सा होंगी।

गैर-कांग्रेसी नेताओं की भागीदारी से मिलेगी ताकत
विपक्ष का यह रोडशो 'वोट चोरी' के मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है। यह भाजपा विरोधी खेमे में एक दुर्लभ एकजुटता को दिखाता है, जिसके चलते हाल ही में हुए संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही भी प्रभावित हुई थी। गैर-कांग्रेसी सीनियर नेताओं की भागीदारी इस अभियान को और ताकत दे रही है और भाजपा को भी एक मजबूत संदेश मिल रहा है।

गठबंधन की छवि मजबूत करने में जुटी कांग्रेस
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा कुछ हफ़्तों बाद होगी, इसलिए राजद और कांग्रेस को भी उम्मीद है कि इससे भाजपा विरोधी गठबंधन की छवि मजबूत होगी और कड़े मुकाबले से पहले जनता के बीच उसकी पकड़ और मज़बूत होगी।

खुश्कीबाग से नरपतगंज पहुंचेगी 'वोटर अधिकार यात्रा'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा आज यानि 24 अगस्त को खुश्कीबाग, पूर्णिया से शुरू होगी। इसके बाद यह यात्रा चांदनी चौक, अररिया होते हुए नरपतगंज तक पहुंचेगी। इस दिन यात्रा का रूट सीमांचल के उन इलाकों से होकर गुजरेगा, जहां बड़ी संख्या में लोग सीधे तौर पर इस अभियान से जुड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+