Cheteshwar Pujara Retirement: चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, फैंस की आंखें हुई नम
Cheteshwar Pujara Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के 'दीवार' कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। पुजारा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर यह ऐलान किया, जिसने फैंस की आंखें नम कर दीं। फैंस को टेस्ट क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा की वापसी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
चेतेश्वर पुजारा ने अचानक संन्यास (Cheteshwar Pujara Retirement)
चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि भारतीय जर्सी पहनकर खेलना और मैदान पर राष्ट्रगान गाना उनके लिए गर्व का पल रहा। लेकिन जैसा कि कहा जाता है, हर अच्छी चीज का अंत होता है, इसलिए उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया। जैसे ही पुजारा ने यह पोस्ट डाली, फैंस और क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाओं से भर दिया। कई यूजर्स ने लिखा कि टेस्ट क्रिकेट में उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। वहीं, कुछ फैंस ने कहा कि वह अभी और खेलते तो अच्छा होता।

पुजारा ने भारत के लिए खेले 100 से ज्यादा टेस्ट
राजकोट में जन्मे पुजारा ने भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले और 7000 से ज्यादा रन बनाए। उन्हें हमेशा एक भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में जाना गया, खासकर विदेशी पिचों पर उनकी पारियां यादगार रही हैं। 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत में उनका अहम योगदान आज भी चर्चा का विषय है। पुजारा ने बीसीसीआई और सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपने कोच, मेंटर्स और सभी समर्थकों के ऋणी रहेंगे।
दो साल से नहीं मिला टीम में मौका
पुजारा ने 103 टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया और टीम के भरोसेमंद बल्लेबाजों में शुमार रहे। पुजारा ने इंस्टाग्राम पर भावुक संदेश लिखते हुए कहा कि भारतीय जर्सी पहनना उनके लिए गर्व की बात रही। यह घोषणा ऐसे समय आई है जब उन्हें दो साल से टीम इंडिया में मौका नहीं मिला और आखिरी बार उन्होंने 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेला था। इसके अलावा, उन्हें 2025 दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट ज़ोन टीम में भी शामिल नहीं किया गया।












Click it and Unblock the Notifications