Aaj Ka Taaja Samachar: पटना: चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज शनिवार 19 जुलाई 2025 का दिन है। देशभर में मानसून सक्रिय हो चुका है। कई राज्यों में भीषण बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं। संसद के मॉनसून सत्र को लेकर केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा। बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर विवाद जारी है। इंडिया गठबंधन बिहार चुनाव को लेकर अहम बैठक करने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'जीनियस एक्ट' पर साइन कर दिया है। आतंकी संगठन TRF पर अमेरिकी प्रतिबंध को लेकर भी विवाद हो रहा है।

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहिए वनइंडिया हिंदी के इस ब्लॉग पर...!

LIVE Feed
Jul 19, 2025, 7:29 PM IST

मोदी जी, 5 जहाज़ों का सच क्या है? राहुल गांधी ने ट्रम्‍प के दावों पर सीधा पीएम मोदी मांगा जवाब
Jul 19, 2025, 7:28 PM IST

'ना बिजली आएगी, ना बिल', बिहार में नीतीश कुमार के फ्री बिजली के ऐलान पर UP के मंत्री ने कसा तंज, बढ़ाई मुसीबत
Jul 19, 2025, 7:27 PM IST

बीजेपी और शिवसेना फिर आएंगे एक साथ, एकनाथ शिंदे का क्या होगा राजनीतिक भविष्य?
Jul 19, 2025, 5:47 PM IST

महिला भागीदारी से विकसित बिहार का विजन' कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "आज विकसित बिहार में महिलाओं की भागीदारी पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। नीतीश कुमार जब से बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं, उन्होंने बिहार में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम किया है। चाहे राजनीति हो, समाज हो, नौकरी हो या व्यवसाय, महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।
Jul 19, 2025, 5:45 PM IST

सांसद इकरा हसन को 'निकाह' का ऑफर, ओवैसी को 'जीजा' कहने की रखी शर्त, करणी सेना के नेता का विवादित Video वायरल Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/india/mp-iqra-hasan-marriage-proposal-karni-sena-leader-yogendra-singh-rana-video-viral-owaisi-1343363.html
Jul 19, 2025, 4:48 PM IST

पटना: चंदन मिश्रा की हत्या पर 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। शास्त्री नगर थाना से जुड़े जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें एक सब-इंस्पेक्टर, दो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और दो सिपाही शामिल हैं। इन सभी को अपराध नियंत्रण में लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है।
Jul 19, 2025, 4:46 PM IST

स्पेन यात्रा के दौरान CM मोहन यादव ने किया बार्सिलोना के प्रसिद्ध पार्क गुएल का दौरा

स्पेन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बार्सिलोना स्थित प्रसिद्ध पार्क गुएल (Park Güell) का दौरा किया।
Jul 19, 2025, 4:46 PM IST

दिल्ली दौरे पर सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली स्थित यूपी सदन पहुंचे।
Jul 19, 2025, 4:11 PM IST

ग्रेटर नोएडा: छात्रा की संदिग्ध मौत से शारदा यूनिवर्सिटी में हड़कंप, दो लोग हिरासत में

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्रा की आत्महत्या से सनसनी फैल गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। इस दुखद घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मामले से जुड़े दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
Jul 19, 2025, 4:08 PM IST

' 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा'

रुद्रपुर, उत्तराखंड: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "जब आप घर जाएं, तो इसे अपनी डायरी में लिख लें कि 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा..."
Jul 19, 2025, 3:28 PM IST

बेटे की गिरफ्तारी विधानसभा प्रस्ताव से ध्यान भटकाने की साजिश-बघेल

छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। इस पूरे मामले को लेकर भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश करार दिया है, जिसका मकसद विधानसभा में उठाए गए मुद्दों से ध्यान भटकाना है।
Jul 19, 2025, 3:26 PM IST

छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार पर बोले सुधांशु त्रिवेदी

छत्तीसगढ़ में कथित भ्रष्टाचार मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस की कई सरकारें पहले भी भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी रही हैं, लेकिन इस बार मामला और भी गंभीर है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस की कई सरकारों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के सीधे आरोप लगे हैं, लेकिन जिस तरह से छत्तीसगढ़ के मामले में कांग्रेस का पहला परिवार इसे बचाने में लगा है, वैसा कहीं और देखने को नहीं मिला। कांग्रेस नेतृत्व की इस मामले में आखिर क्या रुचि है? हम इसका जवाब कांग्रेस पार्टी से चाहते हैं।"
Jul 19, 2025, 3:24 PM IST

PM मोदी ने मोतिहारी में स्वामी शक्ति शरणानंद से की भेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी दौरे के दौरान प्रसिद्ध संत स्वामी शक्ति शरणानंद सरस्वती जी महाराज से मुलाकात की। इस खास मुलाकात का वीडियो अब सामने आया है।
Jul 19, 2025, 2:24 PM IST

'अब एक-एक करके सब निकलेंगे', AAP के हटते ही मनोज तिवारी का INDIA गठबंधन पर तंज

आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा INDIA गठबंधन से दूरी बनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद मनोज तिवारी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन देशहित में नहीं बल्कि "निजी स्वार्थ" के लिए बना है। मनोज तिवारी ने कहा, "INDIA गठबंधन और इसके घटक दल जनता के हित के लिए नहीं, बल्कि अपने लाभ के लिए साथ आते हैं। उन्हें लगता है कि एक साथ आकर वो सत्ता में आ सकते हैं, ताकि अपने घर भर सकें और वंशवादी राजनीति को आगे बढ़ा सकें। लेकिन अब देश इस सच्चाई को जान चुका है। आम आदमी पार्टी अलग हो गई है, कल कोई और अलग हो जाएगा।"
Jul 19, 2025, 1:58 PM IST

लखनऊ में 4 साल की बच्ची के साथ डिजिटल रेप, आरोपी स्कूल वैन ड्राइवर मोहम्मद आरिफ गिरफ्तार

लखनऊ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है जहां 4 साल की बच्ची के साथ उसके स्कूल वैन ड्राइवर ने कथित तौर पर डिजिटल बलात्कार किया। डीसीपी (पूर्व) शशांक सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी ड्राइवर मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Jul 19, 2025, 1:44 PM IST

अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने साबरमती नदी पर बने सरदार पटेल रिंग रोड के पुलों की सुरक्षा जांच शुरू

अहमदाबाद: AUDA के कार्यकारी अभियंता संजय पटेल ने बताया, "सरदार पटेल रिंग रोड पर दो प्रमुख पुल हैं — एक डैम के पास और दूसरा कामोद गांव के पास। वर्तमान में, हम कामोद गांव के पास बने पुल की विस्तृत जांच कर रहे हैं, जिसमें मोबाइल ब्रिज इंस्पेक्शन यूनिट (MBIU) की मदद ली जा रही है।" इस जांच का उद्देश्य पुल की संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव करना है। AUDA द्वारा आगे और भी तकनीकी मूल्यांकन किए जाएंगे।
Jul 19, 2025, 12:48 PM IST

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ी

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग (धनशोधन) से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं। इस केस की अगली सुनवाई अब 2 अगस्त 2025 को होगी। बिक्रम मजीठिया पर आरोप है कि वे मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में धन के लेन-देन में शामिल थे। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और अन्य एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें पहले से ही न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अब अदालत ने उनकी हिरासत की अवधि बढ़ा दी है।
Jul 19, 2025, 12:22 PM IST

लॉ एंड ऑर्डर पर चिराग पासवान का निशाना

बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता बिहार को विकसित राज्य बनाना है, लेकिन अपराध पर नियंत्रण राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। हालिया आपराधिक घटनाओं, खासकर पारस अस्पताल में हुई हत्या को लेकर चिराग ने कहा कि ऐसे मामलों में प्रशासन जवाबदेह है। उन्होंने बिहार पुलिस के ADG के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें कहा गया था कि 'बरसात से पहले ऐसी घटनाएं होती हैं' चिराग ने पूछा, 'क्या आप किसानों को दोष दे रहे हैं?' उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार को लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करनी होगी।
Jul 19, 2025, 11:18 AM IST

ट्रंप के '5 फाइटर जेट' बयान पर जयराम रमेश का हमला

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-पाक तनाव के दौरान 'पांच फाइटर जेट गिराए जाने' के दावे पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ट्रंप 10 मई से अब तक 24 बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया और दोनों देशों को अमेरिका से व्यापार चाहिए तो उन्हें युद्ध रोकना होगा। अब उन्होंने नया दावा कर दिया है कि 5 फाइटर जेट गिराए गए थे। जयराम रमेश ने कहा, 'संसद सत्र शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री को खुद जवाब देना होगा, किसी और का जवाब नहीं चलेगा। हम ‘सब्स्टीट्यूट बैट्समैन’ नहीं चाहते।'
Jul 19, 2025, 10:31 AM IST

मानसून सत्र से पहले संसद परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन

21 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले संसद परिसर में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। मानसून सत्र 21 अगस्त तक चलेगा।
Jul 19, 2025, 10:01 AM IST

ग्रेटर नोएडा: शारदा विश्वविद्यालय की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी

ग्रेटर नोएडा में एक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ADCP सुधीर कुमार ने बताया, "18 जुलाई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शारदा विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 2 व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। छात्र शारदा विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति काफी आक्रोशित थे, जिन्हें समझाकर शांत कर दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।"
Jul 19, 2025, 9:59 AM IST

भाषा विवाद: राज ठाकरे बोले- 'समंदर में डुबो-डुबो कर मारेंगे'

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के "पटक-पटक के मारेंगे" वाले बयान पर पलटवार करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि 'आप मुंबई आइए…'मुंबई के समंदर में डुबो-डुबो कर मारेंगे।' पूरी खबर REDA MORE में पढ़ें
Jul 19, 2025, 9:19 AM IST

यमुना एक्सप्रेस पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 2 घायल

यमुना एक्सप्रेस पर हुई भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मथुरा के SSP श्लोक कुमार ने कहा, "सुबह करीब 3 बजे एक इको कार आगरा से दिल्ली जा रही थी, आगे चल रहे एक वाहन से टकरा गई, शायद ड्राइवर को नींद आ गई थी। 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
Jul 19, 2025, 8:50 AM IST

देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश

देशभर में मानसून सक्रिय हो चुका है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं। कई राज्यों में स्कूल और कॉलेज भी बंद हैं। पूरी खबर 'Read More' में पढे़ं।
Jul 19, 2025, 8:36 AM IST

पटना चंदन मिश्रा हत्याकांड: पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार हुए आरोपी

पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस केस में पश्चिम बंगाल से कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मिलकर की। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तार किए गए शूटर शेरू सिंह गिरोह से जुड़े हुए हैं।
Jul 19, 2025, 8:29 AM IST

उत्तराखंड में भूकंप के झटके: रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता

उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई है।
Jul 19, 2025, 8:28 AM IST

संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

संसद का मानसून सत्र सोमवार 21 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत अन्य मंत्री केंद्र सरकार की ओर से शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+